Hanuman Chalisa

कविता : एक दुआ हमारे बुजुर्ग..

Written By WD
Updated: मंगलवार, 25 अगस्त 2015 (17:48 IST)
निशा माथुर 
एक ख्याल की तरह होते हैं,
जब पल-पल में बिखर जाते हैं,
अपने दिल की दुआओं से संभाला करते है हमें, हमारे बुजुर्ग।
जब अंर्तमन से होते हम खाली,
फिर कोई हमारी राह नहीं,
हमारा जूनून, हमारी ख्वाहिश, ताकत बन जाते हैं, हमारे बुजुर्ग।

हम कौन हैं, क्या हैं, जब कोई
खुद की खबर नहीं होती हमें,
मरते हुऐ के लिए उस पल आशीर्वाद बन जाते हैं, हमारे बुजुर्ग।
तूफान में जब कभी एक
दिये की तरह टिमटिमाते जलते हैं,
हर कदम पे हमें दे हिम्मत, हमारा हौंसला बढ़ाते हैं, हमारे बुजुर्ग।
जब ये एहतराम होता है कि
कोई हमारा साथी, रहनुमा भी नहीं,
खुशि‍यों की जिंदगी में तब, फलसफे बन जाते हैं, हमारे बुजुर्ग।
चढ़ता दरिया बनकर और उफान के
गर पाना चाहे मंजिल कोई
देकर मशविरा तहजीब का, एक तजुर्बा बन जाते हैं, हमारे बुजुर्ग।
जब कभी फितरत में रंगीन मिजाजी,
पुरजोर हो जाती है हमारे,
फैला के आंचल हमारे मुकद्दर पर, एक साया बन जाते हैं, हमारे बुजुर्ग।
कैसे ताउम्र बच्चों की परवरिश
और उनकी बेहतरी के जज्बे में,
मौत के हर कदम पर अपनी, सांसों को जीतते जातें हैं, हमारे बुजुर्ग।
जिनकी दुआओं से ही हमें हासिल होते हैं
ये शोहरत और ये मुकाम,
कांपता हाथ सर पर रखते ही, राह के पत्थर हटा देते हैं, हमारे बुजुर्ग।
बनके सरपरस्त जब हमें,
लपेट लेते हैं अपने बाहुपाश में प्यार से,
घर-आंगन में चांदनी लेकर, चांद बनकर उतर आतें है, हमारे बुजुर्ग।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Friendship Day Wishes 2026: फ्रेंडशिप डे पर अपने खास मित्रों को भेजें ये 10 फ्रेंडली शुभकामना मैसेज

अगर गालियों से समाज का पतन होता है तो इसकी शुरुआत आपके बेडरूम से हो चुकी है

श्रावण मास में शाक खाना क्यों है वर्जित?

हिन्दी कविता: हम पर करो उपकार

शिक्षामंत्री के इस्तीफे पर बड़ा संदेश: यह किसी की जीत नहीं, राष्ट्रहित में लिया गया फैसला है