sundarkand
✕

Corona Time : कोरोना का एक साल

Updated: बुधवार, 10 मार्च 2021 (17:43 IST)
-शकुन्तला तापड़िया
 
 
सुन लो सुनाती हूं कहानी कोरोना काल की,
जोड़ी इसने बना दी सैनिटाइजर मास्क की।
 
कोविड-19 देश में पहुंचा पुणे में प्रथम,
पैर फैलाए विश्व में लगा आ गया कोरोना का भूकम्प।
 
मार्च वर्ष 20 में चल रहा था होली का हुड़दंग,
लॉकडाउन में कर दिया सब रंग में भंग।
 
स्कूल-कॉलेज के इ‍म्तेहान मध्य में हुए बंद,
बच्चे-बूढ़े सब हो गए घर में नजरबंद।
 
कोरोना ने कर दिया 'Positive' शब्द को बदनाम,
Negative, quarantie, Social Distancing की नई Dictionary बन गई एकदम।
 
गर्मी की तपन में भी हो गई ए.सी., आइसक्रीम की रफ्तार कम,
2020 का Best Drink बन गया 'काढ़ा' नंबर वन।
 
देवालय, शिवालय पर लग गया ताला,
इंसान को प्रभु ने दिखाया अपना रूप निराला।
 
बहू-बेटी का गर्मी का मायके का जायका हुआ खतम,
मां कहतीं, बिटिया रहो घर में, न निकालो बाहर कदम।
 
Office पतिदेव का बन गया घर का किचन,
नई डिशेज का Work from home ने कर दिया चलन।
 
कोरोना ने प्रकृति का बदल दिया अवतरण,
मानो पृथ्वी का हो रहा है शुद्धिकरण।
 
रेल, प्लेन सभी यात्रा को मिला विराम,
इंटरनेट, मीडिया ने Update का प्रारंभ किया अभियान।
 
व्हॉट्स-एप पर हर व्यक्ति नीम-हकीम नजर आया,
हर दवा, दुआ का असर होंठों पर छाया।
 
मॉल, बाजारों में आ गई मंदी,
Online Shoping की हो गई चांदी।
 
डॉक्टर, नर्स, पुलिस सभी ने दी सेवा अनुपम,
फिर भी अपनों से बिछुड़ गए, है उसका गम।
 
बच्चों की शाला में थी मोबाइल लाने की मनाही,
अब उसी मोबाइल पर घर-घर हो रही पढ़ाई।
 
अब आ गया समय 'कोरोना दानव' तूने कर ली मौज,
वैक्सीन की मानव ने कर ली खोज।
 
हम देते साधुवाद प्रधानमंत्री मोदीजी एवं कोरोना वीरों को,
जिनके अथक प्रयासों से जीता हमने इस महामारी को।

Corona

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख