kundali milan
✕

नई कविता : मर्यादा

Updated: गुरुवार, 22 जून 2017 (16:15 IST)
देवेन्द्र सोनी
यह दंभ 
पालते ही हैं हम कि
जीते हैं मर्यादित जीवन ।
 
रहते हैं मर्यादा में सदा ही 
पर यदि शांत मन से सोचें 
तो पाएंगे 
कितनी ही बार जीवन में
टूटी हैं हमसे मर्यादा ।
 
पहली बार तब तोड़ी थी 
मर्यादा 
जब जताई थी 
पिता के अनुभव से असहमति।
 
दूसरी बार तब टूटी थी
मर्यादा 
जब दिया था मां को जवाब।
 
फिर इश्क के नाम पर 
लगाए थे यहां-वहां चक्कर
की थी कभी छेड़छाड़ भी
और भी न जाने 
अपने हित के लिए 
कितनी ही बार तोड़ी होंगी
मर्यादा हमने।
 
पर क्या कभी 
इसे स्वीकारा भी है हमने! 
 
नहीं, 
यह अनकहा दंभ ही है 
जो रोकता रहा है हमको
अपने गिरेबां में झांकने से हरदम 
पर समय तो अपने आप को 
दोहराता ही है न।
 
आज जब यही सब लौटता है
बच्चों के माध्यम से हम तक
तो फिर क्यों 
होते हैं विचलित ...?
खोते हैं क्यों अपना आपा ..?
 
जब हमने सीखा ही नहीं  
रहना मर्यादा में तो
कैसे रहेंगे बच्चे भी 
मर्यादा में ?
 
जब-जब टूटेंगी मर्यादा
सीता होगी ही अपह्रत
होंगे ही फिर युद्ध भी 
मारा जाएगा दशानन भी।
 
इसलिए 
यदि रोकना है इन्हें तो
वक्त अभी भी है 
हम सबके पास
बड़े - बुजुर्गों के
अनुभव से सीखने और 
बच्चों को सिखाने का ।
 
मानना ही होगा हमें
उनके संस्कार, उनकी मर्यादा
गढ़ने को अच्छा परिवेश 
अच्छा देश ।   
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

संविधान की रोशनी में बदल जाता है कलम का दायरा

गोभी में केमिकल की मिलावट कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये तरीके, यहां करें शिकायत

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

अगला लेख