ramcharitmanas

महादेवी वर्मा की जयंती पर पढ़ें उनकी प्रसिद्ध कविता: मधुर-मधुर मेरे दीपक जल!

Updated: शुक्रवार, 26 मार्च 2021 (10:00 IST)
- महादेवी वर्मा 

मधुर-मधुर मेरे दीपक जल!
मधुर-मधुर मेरे दीपक जल!
युग-युग प्रतिदिन प्रतिक्षण प्रतिपल,
प्रियतम का पथ आलोकित कर!
 
सौरभ फैला विपुल धूप बन,
मृदुल मोम-सा घुल रे मृदु तन;
दे प्रकाश का सिन्धु अपरिमित,
तेरे जीवन का अणु गल-गल!
पुलक-पुलक मेरे दीपक जल!
 
सारे शीतल कोमल नूतन,
माँग रहे तुझसे ज्वाला-कण
विश्व-शलभ सिर धुन कहता 'मैं
हाय न जल पाया तुझमें मिल'!
सिहर-सिहर मेरे दीपक जल!
 
जलते नभ में देख असंख्यक,
स्नेह-हीन नित कितने दीपक,
 
जलमय सागर का उर जलता
विद्युत ले घिरता है बादल!
विहंस-विहंस मेरे दीपक जल!
 
द्रुम के अंग हरित कोमलतम;
ज्वाला को करते हृदयंगम;
वसुधा के जड़ अंतर में भी,
बंदी है तापों की हलचल!
बिखर-बिखर मेरे दीपक जल!
 
मेरी निःश्वासों से द्रुततर
सुभग न तू बुझने का भय कर;
 
मैं अंचल की ओट किए हूं,
अपनी मृदु पलकों से चंचल!
सहज-सहज मेरे दीपक जल!
 
सीमा ही लघुता का बंधन,
है अनादि तू मत घड़ियां गिन;
 
मैं दृग के अक्षय कोषों से
तुझमें भरती हूं आंसू-जल!
सजल-सजल मेरे दीपक जल!
 
तम असीम तेरा प्रकाश चिर,
खेलेंगे नव खेल निरंतर;
 
तम के अणु-अणु में विद्युत-सा
अमिट चित्र अंकित करता चल!
सरल-सरल मेरे दीपक जल!
 
तू जल-जल जितना होता क्षय,
वह समीप आता छलनामय;
 
मधुर मिलन में मिट जाता तू
उसकी उज्ज्वल स्मित में घुल खिल!
मंदिर-मंदिर मेरे दीपक जल!
प्रियतम का पथ आलोकित कर!

ALSO READ: 26 मार्च : आधुनिक युग की मीरा महादेवी वर्मा की जयंती

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

इंदौर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय- लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता

दिलों को जोड़ने की एक मुहिम: जानिए राजीव गांधी की जयंती और 'सद्भावना दिवस' का कनेक्शन

आसमान से बरसेगा सेहत या संकट? जानिए बारिश का पानी पीने का सच!

Ebola Virus: क्या है इबोला वायरस? जानिए इसके लक्षण, संक्रमण और बचाव के आसान उपाय

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

अगला लेख