dharma sangrah
✕

हिन्दी गीत : रंगों से रंगी दुनिया

Updated: मंगलवार, 26 जुलाई 2016 (18:01 IST)
मैंने देखा ही नहीं 
रंगों से रंगी दुनिया को 
मेरी आंखें ही नहीं
ख्वाबों के रंग सजाने को 
         
कौन आएगा, आंखों में समाएगा 
रंगों के रूप को, जब दिखाएगा 
रंगों पे इठलाने वालों 
डगर मुझे दिखाओ जरा 
चल सकूं मैं भी अपने पग से
रोशनी मुझे दिलाओ जरा 
ये हकीकत है कि, क्यों दुनिया है खफा मुझसे 
मैंने देखी ही नहीं...
 
        

















याद आएगा, दिलों में समाएगा 
मन के मीत को पास पाएगा
आंखों से देखने वालों 
नयन मुझे दिलाओ जरा 
देख सकूं मैं भी भेदकर 
इन्द्रधनुष के तीर दिलाओं जरा 
ये हकीकत है कि, क्यों दुनिया है खफा मुझसे 
मैंने देखी ही नहीं ...
            
जान जाएगा, वो दिन आएगा 
आंखों से बोल के कोई समझाएगा 
रंगों को खेलने वालों 
रोशनी मुझे दिलाओ जरा 
देख संकू मैं भी खुशियों को
आखों मे रोशनी दे जाओ जरा
ये हकीकत है कि क्यों दुनिया है खफा मुझसे 
मैंने देखी ही नहीं...  
लेखक के बारे में
संजय वर्मा 'दृष्ट‍ि'
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'

अगला लेख