manglik dosh calculator
✕

कविता : बेर का पेड़

Updated: शनिवार, 28 अप्रैल 2018 (17:20 IST)
-डॉ. रूपेश जैन 'राहत'
 
आज जब मैंने
अपने कमरे की खिड़की खोली तो
दूर कोने पर
मुझे बेर का पेड़ दिखाई दिया।
 
कुछ वाकयात
फौरन ही जेहन में उतर आए
मेरा बेर तोड़ना
तोड़े हुए बेरों को
ललचाकर देखना
बेरों को मुंह से काटना कि
उनमें कीड़े-इल्लियां दिखाई देना।
 
कई बार ऐसा होने पर
मेरा झुंझला जाना
फिर मीठे-मीठे बेरों के बीच
मेरी झुंझलाहट खत्म हो जाना।
 
आज मुझे यकीं हो गया है कि
ये बेर का पेड़ 
मेरी यादों में 
एक यादगार हिस्सा बन गया है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

अगला लेख