sawan somwar

कविता : लिखते हैं एक नई किताब

Updated: शुक्रवार, 12 जनवरी 2018 (12:36 IST)
- राहुल प्रसाद
 
ये ख्वाहिशें, ये चाहतें, ये धड़कनें बेहिसाब,
चलो मिलकर लिखते हैं, एक नई किताब।
 
ये नया सवेरा, ये नया दिन, ये नई-नवेली रात,
चलो मिलकर करते हैं, फिर कोई नई रूमानी बात।
 
न कहना, न सुनना, सिर्फ तेरा यूं ही खामोश रहना,
चलो मिलकर करते हैं, फिर पुरानी शरारतों का हिसाब।
 
ये कहानी, ये किस्से, ये मुहब्बत की दास्तां,
चलो मिलकर देते हैं, फिर इसे एक नई जुबां।
 
न ढूंढो तुम वफा को, न चाहो कुछ वफा से,
चलो मिलकर देखते हैं, फिर बंद आंखों से नए ख्वाब।
 
ये मौसम, ये मस्तियां और ये फूलों की महक,
चलो मिलकर देते हैं, एक-दूसरे को नए गुलाब।
 
ये ख्वाहिशें, ये चाहतें, ये धड़कनें बेहिसाब,
चलो मिलकर लिखते हैं फिर से वही प्रेमभरी किताब।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस: जानिए इतिहास और इसका महत्व

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध: जानें भारत की आजादी का इतिहास और महत्व

तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब ने किया त्रिपक्षीय सैन्य समझौता

अगला लेख