Hanuman Chalisa
✕

नई कविता : नाराजगी

Updated: शुक्रवार, 30 जून 2017 (15:23 IST)
देवेंन्द्र सोनी
रिवाज सा हो गया है आजकल
बात-बेबात पर नाराज रहने का।
 
यह नाराजगी होती है, 
कभी अच्छी तो
कभी देती है पीड़ा अधिक 
पर मैं इसे हमेशा सुखद ही 
मानता हूं 
 
चलता है इससे मन में
रूठने और मनाने का द्वंद
जो उपजाता है - अंततः करुणा 
परिणित होना ही होता है जिसे
फिर आनंददायी प्रेम में।
 
रहती है जब तक यह 
सीमा में अपनी
देती है सीख कई, नई-नई 
पर तोड़े जब यह मर्यादा
मिलती है फिर पीड़ा घनी
 
चुनना हमको ही है इनमें से 
नाराजगी का कोई एक रूप
सुख से रहना है या 
रहना है फिर दुखी सदा 
 
अटल सत्य है यह तो
रहना है जिंदा जब तक
छूट सकती नहीं हमारे
स्वभाव से नाराजगी 
 
होती है यह ज्यादा कभी तो
खुद ही हो भी जाती है कम
समझ लें इसको थोड़ा सा
और खुशहाल रहें हरदम।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन

वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सकीय सहायता, हर मिनट है कीमती

बौखलाए नेताओं की बेरहमी का ये सबसे निर्दयी उदाहरण है, 200 पेड़ों से हजारों परिंदों के आशियाने उजाड़कर मेट्रो चलाएंगे

करवा चौथ से पहले चेहरे पर कैसे लाएं नेचुरल ग्लो? घर पर अपनाएं ये आसान ब्यूटी टिप्स

विजय सिंह चौहान की आठ लघुकथाएं

अगला लेख