Hanuman Chalisa
✕

कविता : तुम आते रहो हमेशा मेरे सपनों में

Updated: शुक्रवार, 19 मई 2017 (17:03 IST)
रश्मि डी जैन
 
चले जाने से किसी के..
रुकती नहीं ये दुनिया
चलती रहती है अबाध रूप से 
यूं ही घूमता रहेगा समय का पहिया  
मेरे रहने या न रहने से 
किसी को शायद फर्क न भी पड़े 
पर तुम मुझे भुला न सकोगे कभी
 
करते हो न उतना ही प्यार
जितना करते थे पहले
सिर्फ तुम्हीं से तो है मेरी दुनिया
मेरे ख्वाबों में आते रहो तुम हमेशा
ये हक सिर्फ तुम्हारा ही तो है 
 
मेरे सपनों की दुनिया के शहंशाह 
तुमसे दूर हूं मैं तो क्या  
सोचती हूं मैं हर पल सिर्फ तुम्हें 
देखती हूं ख्वाबों में सिर्फ तुम्हें 
सजाया है अपने सपनो में  
 
इसके लिए बस चाहती हूं 
सो जाना एक लंबी..गहरी नींद में   
जो कभी न खुले और तुम आते रहो
हमेशा मेरे सपनों में  
 
बसा लूं तुम्हें अपनी बंद पलकों में 
हमेशा-हमेशा के लिए
बना लूं तुम्हें अपना सदा के लिए
भले ही ख्वाबों में..मेरे राजकुमार
मुझ पर है तुम्हारा ही अधिकार
सिर्फ तुम्हारा...
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

अगला लेख