kundali milan
✕

होली पर कविता : किंतु हमें अवकाश कहां

Updated: रविवार, 12 मार्च 2017 (17:33 IST)
आई फागुन की बयार है, किंतु हमें अवकाश कहां
छाई वासंती बहार है, किंतु हमें अवकाश कहां
 
मंजरियों के झुमके पहने, भीनी-भीनी महक रही
आम्र बौर से लचके शाखा, कोयलिया भी चहक रही
दान करती प्रकृति उदार है किंतु हमें अवकाश कहां


 
 
किंशुक केसरिया उल्लासित, दो नयनों को तरस रहा
झूम पवन के झोंकों से ज्यों, फाग धरा पर बरस रहा
पंखुरी की सौ मनुहार है किंतु हमें अवकाश कहां
 
सहजन साज सजीले झूमे, धवल पुष्प दल सोह रहे  
सेमल फूले डाली डाली, रंग भ्रमर को मोह रहे
मंद मधुर गुनगुन पुकार है किंतु हमें अवकाश कहां
 
रंग बिखेरे कितने चहुंदिश, फागुन जबसे आया है
करने होली की तैयारी, मदन बड़ा मदमाया है
न्यौता देता बार-बार है, किंतु हमें अवकाश कहां
लेखक के बारे में
सीमा पांडे
Seema Panday Mishra.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

संविधान की रोशनी में बदल जाता है कलम का दायरा

गोभी में केमिकल की मिलावट कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये तरीके, यहां करें शिकायत

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

अगला लेख