biodatamaker

राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के अध्यक्ष बलदेव शर्मा को विश्वमिथकसरित्सागर भेंट

Updated: शुक्रवार, 19 जनवरी 2018 (16:22 IST)
विश्व पुस्तक मेले में रविवार, 14 जनवरी 2018 को वाणी प्रकाशन के स्टॉल हॉल 12ए (338-353) पर राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के अध्यक्ष 'बलदेव भाई शर्मा' उपस्थित हुए। वाणी प्रकाशन के प्रबंध निदेशक अरुण माहेश्वरी ने उनका स्वागत किया और समालोचक रमेश कुंतल मेघ की साहित्य अकादमी से पुरस्कृत कृति 'विश्वमिथकसरित्सागर' उन्हें भेंटस्वरूप प्रदान की।
 
इस अवसर पर बलदेव भाई शर्मा ने कहा कि लेखक और पाठक के बीच सेतु का कार्य एक प्रकाशक करता है और प्रकाशक इस बात के लिए अधिक श्रेय का पात्र है कि वह अच्छा साहित्य देश के पाठकों तक पहुंचाए 'विश्वमिथकसरित्सागर' का प्रकाशन करके, जिसे मैं मानता हूं कि भारत की शांति परंपरा का आधुनिक रूप ये ग्रंथ है। 
 
उन्होंने कहा कि अरुणजी ने ऐसे श्रेष्ठ ग्रंथ को हमारे बीच उपस्थित कराया। मैं दिल से उनका आभार प्रकट करता हूं। आशा करता हूं कि ऐसा श्रेष्ठ साहित्य भारत की राष्ट्रीयता का सामाजिकता को निरंतर समृद्ध करता रहेगा।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस: जानिए इतिहास और इसका महत्व

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध: जानें भारत की आजादी का इतिहास और महत्व

तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब ने किया त्रिपक्षीय सैन्य समझौता

नई स्टडी: एंथोसायनिन से घट सकता है हृदय रोग और डायबिटीज का खतरा, जानिए कैसे

अगला लेख