Hanuman Chalisa

विश्व पुस्तक दिवस पर विशेष : पुस्तकों से प्यार कीजिए

स्मृति आदित्य
अगर आप पुस्तकप्रेमी हैं तो जाहिर सी बात है उन्हें रखने के लिए एक अदद अलमारी भी होगी। अगर आपकी पुस्तकों की अलमारी अस्त-व्यस्त है, तब तो पुस्तकें खोजने में आपका समय खासा बर्बाद होता होगा। पे श है , विश्व पुस्तक दिवस पर पुस्तकों से रिश्ता मजबूत करने के उपयोगी टिप्स :



बुक शेल्फ के रखरखाव के टिप्स-

* सबसे पहले तो पुस्तकों की अलमारी ड्राइंग रूम में न रखकर शयनकक्ष के पास वाले बरामदे में रखिए।

* अगर यह सुविधा नहीं है तो अलमारी जहां है वहां एक स्टूल अवश्य रखें।

* अलमारी में पुस्तक रखने से पहले कीटनाशक छिड़कें।

* उसमें पतला कागज बिछाएं।

* हो सके तो अमृत-वचन के वॉलपेपर्स लगाएं।

* उसमें थोड़ा टेल्कम पावडर छिड़कें।

* अलमारी के भीतरी हिस्सों में अगरबत्ती के खाली पैकेट रखने से पुस्तकों से भीनी-भीनी खुशबू आएगी।

* पुस्तकों को कवर चढ़ाएं। ये कवर ब्राउन पेपर्स से लेकर प्लास्टिक के चिकने कवर भी हो सकते हैं।

* पुस्तकों पर लेबल लगाएं।

* लेबल पर पुराने कैलेंडर से अंक काटकर क्रमानुसार चिपकाएं।

* इन पुस्तकों को आकार के अनुसार जमाएं। 

* पत्रिकाओं और पुस्तकों का स्थान अलग-अलग रखें।

* पुस्तकें या तो विषय के अनुसार विभाजित करें या लेखकों के अनुसार।

* एक रजिस्टर बनाएं, इसमें पुस्तक पर अंकित नंबर लिखें, उसके सामने पुस्तक का नाम तथा लेखक का नाम लिखें। इससे आपकी पुस्तक कभी गुम नहीं होगी। 


* अलमारी के दरवाजे अगर कांच के हैं तो उन पर खूबसूरत स्टीकर्स लगाए जा सकते हैं। 

* अगर किसी व्यक्ति विशेष (लेखक) की पुस्तकें बहुतायत में हैं तो उनकी तस्वीर भी लगाई जा सकती है। 

* जिन लेखकों की पुस्तकें आपके पास हैं उनकी तस्वीरों का कोलॉज भी बना सकते हैं।

* पुस्तकों की अलमारी में 'बुकमार्क' भी रखें। 

* बाजार में अलग-अलग तरह के बुकमार्क आसानी से मिलेंगे। 

* बुक शेल्फ के पास पुराने ग्रीटिंग कार्ड, जन्मदिन के कार्ड सजाकर लगाए जा सकते हैं। 

* जहां बुक शेल्फ हो, वहां एक आरामकुर्सी भी हो तो सोने पे सुहागा होगा।

* बुक शेल्फ के नजदीक टेबल-कुर्सी पर नाइट-लैंप की व्यवस्था होनी चाहिए।
 
* बुक शेल्फ के पास ही सीडी और कैसेट्‍स कलेक्शन की सुविधा भी होना चाहिए।

* बुक शेल्फ के ऊपरी हिस्से में छोटे-छोटे गिफ्ट आर्टिकल्स सजाए जा सकते हैं। 

* विशेषकर हैप्पी मैन, कैंडल्स, फ्लावर्स एवं अन्य फैंगशुई आइटम (दिशा का ध्यान रखें) । 

* विंड चाइम बुकशेल्फ वाले कमरे में सुखद अहसास देगी।

* बुक शेल्फ के नजदीक अगरबत्ती कभी ना लगाएं, अगरबत्ती लगाने के लिए एक सुरक्षित स्थान तय करें। 

* कल्पना कीजिए, भीनी-भीनी चंदन की सुगंधित अगरबत्ती जल रही हो, शाम की सुहानी बयार में जगजीत सिंह की गज़लें चल रही हो और आरामकुर्सी पर आपके हाथों में हो एक शानदार उपन्यास या   रोमांटि क  शायरी  की   किताब। है न हसीन कल्पना? तो आज ही सजाएँ अपना बुक शेल्फ!  संकल्प   कीजि ए  विश्व   पुस्त क  दिव स  र कि   पुस्तकों को सिर्फ पढ़ेंगे नहीं बल्कि प्यार भी करेंगे.... 
Show comments

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता (फिर इंदौर) हमारा

Banyan Tree Benefits: शीघ्रपतन और वीर्य के पतलेपन से हैं परेशान? आयुर्वेद में छिपा है बरगद के फल और दूध का यह पारंपरिक नुस्खा

World Emoji Day 2026: विश्व इमोजी दिवस: कब और क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और रोचक तथ्य

बेमिसाल बच्‍चे अदृश्‍य शक्‍तियों से मचाएंगे धमाल, अभिषेक छजलानी की कॉमिक्‍स में खुलेंगे रहस्‍य, देश के दुश्‍मनों को देंगे पटखनी

London Trip: सड़कें संकरी, फुटपाथ चौड़े, फिर भी जाम नहीं लगता