sundarkand
✕

वसंत राशिनकर स्मृति अ. भा. सम्मानों की घोषणा

Updated: मंगलवार, 1 मार्च 2022 (12:43 IST)
Vasant Rashinkar
- संदीप राशिनकर, इंदौर
आपले वाचनालय एवं श्री सर्वोत्तम द्वारा उत्कृष्ट मराठी काव्य कृतियों को दिए जाने वाले वसंत राशिनकर स्मृति अखिल भारतीय सम्मानों की घोषणा कर दी गई है। संस्था सचिव संदीप राशिनकर ने बताया कि देशभर से आई काव्य संग्रहों की प्रविष्टियों में से निर्णायक मंडल ने नाशिक के प्रतिभाशाली कवि राजू देसले की कृति 'अवघेचि उच्चार' का चयन कविवर्य 'वसंत राशिनकर स्मृति अ. भा. सम्मान 2021' के लिए किया है।
 
ज्ञातव्य है कि इसके पूर्व सर्वश्री रविचन्द्र हडसनकर, दासू वैद्य, गीतेश गजानन शिंदे, संजय चौधरी एवं डॉ. विशाल इंगोले इस प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं।
 
उल्लेखनीय काव्य कृतियों को दिए जाने वाले 'वसंत राशिनकर काव्य साधना अ. भा. सम्मान 2021' के लिए अहमदनगर के संदीप काले की कृति 'सईच्या कविता' वसई की डॉ. पल्लवी परुलेकर बनसोडे की कृति 'देह्मूठ', संतोष विठ्ठलराव कांबले, मालेगांव की कृति 'तुकोबाच्या कुलाचा वंश', मुंबई के डॉ. आशुतोष रारावीकर की कृति 'यशपुष्प', चंद्रपूर के विद्याधर बंसोड की कृति 'प्रश्न पाणी बदलण्याचा आहे', सोलापुर के डॉ. शिवाजी नारायणराव शिंदे की कृति 'कैवार' तथा औरंगाबाद के हबीब भंडारे की कृति 'मरण्याच्या दारात जगण्याचा अर्थ शोधणारी माणसं' का चयन किया गया है।
 
 
आपले वाचनालय, राजेंद्र नगर में निकट भविष्य में होने वाले गरिमामय समारोह में ये सम्मान प्रदान किए जाएंगे।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख