ganesh chaturthi

लेखिका इंदु पाराशर की दो पुस्तकों का ऑनलाइन लोकार्पण संपन्न

Updated: बुधवार, 23 दिसंबर 2020 (22:25 IST)
इंदौर शहर के प्रतिष्ठित साहित्य संगठन वामा साहित्य मंच द्वारा बाल साहित्यकार व सृजनधर्मी इंदु पाराशर की दो पुस्तकों का लोकार्पण किया गया। मध्यप्रदेश हिंदी साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में आपके दो काव्य संग्रह भाव सरिता व पर्यावरण विज्ञान का लोकार्पण किया गया।
 
इस कार्यक्रम में डॉ. दवे द्वारा कविता, बाल साहित्य और विज्ञान को लेकर सृजन की प्रक्रिया के बारे में चर्चा की गई। सांस्कृतिक रुप से प्रमुख हमारी समृद्ध परंपराओं के बारे में बात करते हुए आपने सार्थक सृजन को लेकर अकादमी के कार्यों के बारे में बताया।
 
पुस्तक पर्यावरण विज्ञान के बारे में लेखिका पद्मा राजेन्द्र ने चर्चा की। उन्होंने विज्ञान तत्व व कविता के विविध स्वरुपों के बारे में जानकारी दी। 
 
आपने वर्तमान समय में इस विषय पर लेखन की आवश्यकता पर बल दिया।
 
काव्य संग्रह भाव सरिता के बारे में लेखिका ज्योति जैन ने कहा कि प्रत्येक सृजन महत्वपूर्ण होता है। आपने साहित्यकार की सामाजिक भूमिका को भी रेखांकित किया। 
 
कार्यक्रम में लेखिका इंदु पाराशर ने जल, कागज व प्राकृतिक संसाधनों के मितव्ययिता से उपयोग के साथ ही अपने रचना कर्म पर विचार रखे। 
 
लेखिका इंदु पाराशर वामा साहित्य मंच की वर्तमान सचिव के पद पर हैं और वर्तमान अध्यक्ष अमर चड्ढा के साथ मिलकर कोरोनाकाल में निरंतर सफलतम आयोजन भी कर रही हैं। 
 
इस दौरान पूजा शर्मा, शौर्य व परी द्वारा कविता पाठ की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में सरस्वती वंदना अंजना मिश्र ने प्रस्तुत की और आभार प्रदर्शन किया अंकिता पाराशर ने। संचालन अंतरा करवड़े ने किया। कार्यक्रम में शहर के अनेक साहित्यकार उपस्थित रहे।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख