Hanuman Chalisa
✕

स्टैंड-अप कॉमेडी : बॉम्बे का ब्राम्हण ब्रो

Updated: बुधवार, 10 मई 2017 (16:05 IST)
स्टैंड-अप कॉमेडी एक विधा के तौर पर चारों ओर छाई हुई है और लगभग हर रोज कॉमेडियन अपने नए-नए वीडियो यूट्यूब और फेसबुक पर डाल रहे हैं। टेलीविजन पर होने वाली कॉमेडी पर सेंसरशिप हावी है और फैक्ट्री वाली मानसिकता लेकर हर हफ्ते एपिसोड रिलीज करने की डेडलाइन्स के चलते उस में मौलिक कंटेंट का अभाव साफ नजर आता है। लेकिन इसी वक्त ऐसी भी कॉमेडी हो रही है जिसमें मौलिकता भी है, भरपूर हास्य भी और जाति व्यवस्था जैसी भारी भरकम चीजों पर हलके फुल्के अंदाज में चोट भी और वो भी बिना किसी गाली गलौज के।  
 
यूट्यूब पर स्टैंड-अप कॉमेडियन संदीप शर्मा के नए कॉमेडी वीडियो “बॉम्बे का ब्राह्मण ब्रो” ने धूम मचाई हुई है। संदीप शर्मा मुंबई में रहने वाले एक देसी कॉमेडियन हैं, वे मूलतः उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से हैं, मुंबई की अंग्रेजी वर्चस्व वाली कॉमेडी दुनिया में बेबाक तरीके से हिंदी बोलते हैं। मंच पर उनकी सहजता देख कर लगता ही नहीं कि वे कभी नर्वस होते भी होंगे। लेकिन वे कहते हैं कि हर बार उतना ही डर लगता है जितना पहली बार लगा था। पिछले हफ्ते उन्होंने अपना नया कॉमेडी वीडियो “बॉम्बे का ब्राह्मण ब्रो” यूट्यूब पर रिलीज किया, जो 4 दिन में ही 7 लाख से ज्यादा व्यूज प्राप्त कर चुका है और यूट्यूब के ट्रेंडिंग वीडियोस में लगातार बना हुआ है।
 
संदीप अपने निजी जीवन से ही कॉमेडी का मसाला निकालते हैं, इसलिए लोग उनके काम से खुद को जोड़ कर देख पाते हैं। उनके दादा अलीगढ़ के पास हरदुआगंज नाम के गांव में एक मंदिर में पुजारी थे, चाचा दुर्गेश शर्मा आज भी गांव के उसी मंदिर में सेवा पूजा करते हैं। उनके पिता जी भी बहुत धार्मिक प्रवृत्ति के थे इसलिए जब उन्होंने ब्राह्मणों और उनकी प्रथाओं पर तंज कसने की सोची तो उनको बाहर से ज्यादा डर यह था कि कहीं परिवार के लोग ही बुरा न मान जाएं। परंतु उन्हें अपने परिवार से पूरा समर्थन प्राप्त हुआ। उनके चाचा का कहना है कि अगर हम बाम्हण खुद पर न हंसेंगे तो और कौन हंसेगा ? 
 
संदीप पिछले 7 वर्षों से कॉमेडी कर रहे हैं, बकौल उनके वे अपनी कॉमेडी के द्वारा हमेशा कुछ सार्थक बात कहना चाहते हैं, पर मौजूदा माहौल में जहां आप कुछ भी कहें तो किसी न किसी को बुरा लग जाता है, वे ऐसे संवेदनशील समय में भी अपनी बात रखने में सफल रहे हैं। अच्छा काम करने के लिए संदीप को हमारी ओर से बधाई ...आप अच्छा लिखते रहे और सार्थक मनोरंजन करते रहें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

माता-पिता का प्रेम; बच्चों की सबसे खूबसूरत विरासत

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत

अगला लेख