sundarkand

डॉ. कृष्णगोपाल मिश्र को 'श्री कृष्ण सरल सम्मान'

Updated: शनिवार, 27 फ़रवरी 2021 (15:51 IST)
Krishna gopal mishra
 
- डॉ. कृष्णगोपाल मिश्र

साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था 'शाम ए यादगार' द्वारा सुदीर्घ साहित्य सेवा के लिए डॉ. कृष्णगोपाल मिश्र को श्री कृष्ण सरल सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिरजाशंकर शर्मा (पूर्व विधायक नर्मदापुरम) एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. विनोद निगम ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। शासकीय नर्मदा महाविद्यालय होशंगाबाद में हिंदी विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत डॉ. मिश्र कविता, निबंध, आलोचना और कोशग्रंथ लेखन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाने जाते हैं। 
 
भारतीय काव्यशास्त्र के विशेषज्ञ डॉ. मिश्र को रस-सिद्धांत पर तुलनात्मक लेखन के लिए डी.लिट. की उपाधि प्राप्त हुई। राष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में उनके दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हो चुके हैं। अपनी विशिष्ट व्याख्यान शैली के कारण प्रभावशाली वक्ता के रूप में अपनी अलग पहचान रखने वाले डॉ. मिश्र ने विभिन्न राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक गोष्ठियों में अध्यक्षता एवं सहभागिता की है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संतोष व्यास ने किया। 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

अगला लेख