Hanuman Chalisa

#लताजी : वसंत में कोयल उड़ी लेकिन दिव्य स्वरों को सौंपकर...

Updated: रविवार, 6 फ़रवरी 2022 (19:49 IST)
लताजी का महाप्रयाण कोकिल कंठ का महाप्रयाण कैसे कहें ? बस भौतिक देह स्वर देह में शाश्वत रूप से परिणत हो गई है।वसंत में कोयल उड़ी लेकिन उन स्वरों को सौंपकर जिनसे हम अपने जीवन की लय रचते आए।उनके स्वरों के बिना हम अपने जीवन राग को कैसे सुनें?

उनके स्वर हमारे जीने का अनुभव हैं और हम कभी इस अनुभव से अलग कैसे हो सकते हैं? कभी होंगे भी नहीं।देह के चले जाने भर से न तो उनके स्वर विलुप्त होंगे और न ही उन स्वरों की गंध के निर्झर थमेंगे।हमारी आस्था उनका सदैव अभिषेक कर उनकी अर्चना,आराधना करतीं रहेगी।
 
मुझे इस अवसर पर स्वर्गीय नर्मदा प्रसाद खरे की इन पंक्तियों का स्मरण हो रहा है जो देवता के मौन को कुछ इस तरह शब्द अर्घ्य अर्पित करती हैं,
 
भग्न मंदिर का भले ही देवता बोले न बोले
शंख तो बजते रहेंगे अर्चना होती रहेगी।
         मुकुट टूटा,मूर्ति टूटी भावना फिर भी न टूटी
          गांव छूटा गली छूटी ,स्नेह की थाती न छूटी
          फूल झर भू चूम लेता ,सुरभि सांसें बिखर जातीं
           काल सब कुछ लूटता है ,पर कभी क्या गंध लूटी?
            प्राण पिक अब तो भले ही कंठ निज खोले न खोले
  गीत के दीपक जलेंगे प्रार्थना होती रहेगी
शंख तो बजते रहेंगे ,अर्चना होती रहेगी।

 
लेखक के बारे में
नर्मदाप्रसाद उपाध्याय
लेखक संस्कृतिविद्, ललित निबंधकार और कला इतिहासकार हैं। वाणिज्यकर विभाग में निदेशक रहे हैं।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

मानसून में बालों का झड़ना और चेहरे की चिपचिपाहट होगी गायब, बस डेली रूटीन में शामिल करें ये 5 लाइफस्टाइल टिप्स

सावधान! थाली में रखा पनीर असली है या वेजिटेबल ऑयल से बना नकली? 2 मिनट के इस टेस्ट से जानें सच्चाई

कांवड़ यात्रा : ‘बोल बम’ का सनातन संदेश

भारत की विभिन्नताओं में समाहित है अटूट अभिन्नता!

स्पेन में मोरक्को से घुसपैठ, यूरोपीय संघ में मचा हड़कंप

अगला लेख