ramcharitmanas

Munshi Premchand Quotes: हिन्दी साहित्य के उपन्यास सम्राट, मुंशी प्रेमचंद के 10 अनमोल विचार, ये विचार आज भी हैं प्रासंगिक

ये विचार आज भी देते हैं प्रेरणा, सिखाते हैं ज़िन्दगी का सबक

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 3 सितम्बर 2024 (18:18 IST)
Motivational quotes hindi
 
Munshi Premchand Quotes: बनारस के लमही में 31 जुलाई 1880 को पैदा हुए इस लेखक ने अपनी रचनाओं के लिए ब्रिटिश हुकूमत की सजा भी भोगी, लेकिन पीछे नहीं हटे। वह नवाब राय, धनपत राय की जगह प्रेमचंद के नाम से लिखने लगे। आधुनिक भारत के शीर्षस्थ साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की रचना दृष्टि साहित्य के विभिन्न रूपों में अभिव्यक्त हुई है। उपन्यास, कहानी, नाटक, समीक्षा, लेख संस्मरण आदि अनेक विधाओं में उन्होंने साहित्य सृजन किया।ALSO READ: इन 11 जगहों पर रहना चाहिए मौन, वर्ना पड़ सकता है पछताना

आइए जानते है मुंशी प्रेमचंद के ये अनमोल विचार:
1. आत्मसम्मान की रक्षा हमारा सबसे पहला धर्म और अधिकार है।
2. सत्य की एक चिंगारी, असत्य के पहाड़ को भस्म कर सकती है।
3. अंधी प्रशंसा अपने पात्र को घमंडी और अंधी भक्ति धूर्त बनाती हैं।
4. अधिकार में स्वयं एक आनंद है, जो उपयोगिता की परवाह नहीं करता।
5. माँ की ‘ममता’ और पिता की ‘क्षमता’ का अंदाज़ा लगा पाना असंभव है।
6. सौभाग्य उन्हीं को प्राप्त होता है, जो अपने कर्तव्य-पथ पर अडिग रहते हैं।
7. जिन वृक्षों की जड़ें गहरी होती हैं, उन्हें बार-बार सींचने की जरूरत नहीं होती।
8. प्रेम एक बीज है, जो एक बार जमकर फिर बड़ी मुश्किल से उखड़ता है।
9. न्याय और नीति सब लक्ष्मी के ही खिलौने हैं। इन्हें वह जैसे चाहती है, नचाती है।
10. मन एक डरपोक शत्रु है जो हमेशा पीठ के पीछे से वार करता है।




 

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Teacher day essay : शिक्षक दिवस पर बच्चो के लिए निबंध

यूपी का राजनीतिक भविष्यफल!

Teacher day 2026: 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर इस बार क्या है खास

श्रीकृष्‍ण जन्माष्टमी विशेष: जब जीवन हारने लगे, तब श्री कृष्ण का जीवन पढ़िए

'मक्का गठबंधन' की इस्तांबुल में हुई पहली बैठक, पाकिस्तान को बड़ी जिम्मेदारी

अगला लेख