ramcharitmanas

संस्था क्षितिज द्वारा तृतीय अखिल भारतीय लघुकथा सम्मेलन का आयोजन 26 सितंबर को

Updated: शनिवार, 25 सितम्बर 2021 (21:54 IST)
संस्था क्षितिज' द्वारा तृतीय अखिल भारतीय लघुकथा सम्मेलन 2021 का आयोजन 26 सितंबर, 2021 रविवार को सुबह 10.00 बजे से श्री मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति, शिवाजी सभागृह में किया जा रहा है। 
 
इस आयोजन में  कमल चोपड़ा (दिल्ली)  एवं रामकुमार घोटड चुरू को क्षितिज लघुकथा शिखर सम्मान , पुरुषोत्तम दुबे को क्षितिज लघुकथा समालोचना सम्मान से, ज्योति जैन एवं ‌योगेन्द्रनाथ शुक्ल को लघुकथा समग्र सम्मान से, दिव्या राकेश शर्मा (दिल्ली) एवं अंजू निगम (देहरादून को क्षितिज लघुकथा नवलेखन सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। 
 
नगर के वरिष्ठ साहित्यकारों को कुछ विशिष्ट सम्मान प्रदान किए जाएंगे। श्री नरहरि पटेल( क्षितिज मालव गौरव सम्मान), शरद पगारे (क्षितिज समग्र जीवन साहित्यिक अवदान सम्मान) सत्यनारायण व्यास (क्षितिज समग्र जीवन साहित्यिक अवदान सम्मान) से सम्मानित किए जाएंगे।

सर्वश्री विकास दवे, गोविंद मूंदड़ा(चेन्नई), राजनारायण बोहरे, नंदकिशोर बर्वे, अर्पण जैन, चरणसिंह अमी, अंतरा करवड़े, डॉ. वसुधा गाडगिल को भी विभिन्न महत्वपूर्ण सम्मानों से सम्मानित किया जाएगा।
इसी अवसर पर 'भाषा सखी' संस्था के द्वारा भी कुछ विशिष्ट सम्मान प्रदान किए जाएंगे ।
 
यह कार्यक्रम कोरोना गाइडलाइंस का पूर्ण अनुपालन करते हुए सिर्फ आमंत्रित अतिथियों के मध्य किया जा रहा है। इस प्रसंग पर लघुकथा से संबंधित कुछ पुस्तकों का लोकार्पण भी होगा जिसमें क्षितिज संस्था का वार्षिक अंक भी शामिल है।
सम्मान सत्र के बाद तीन विविध सत्रों में क्षितिज संस्था के द्वारा लघुकथा पर महत्वपूर्ण चर्चा के सत्र रखे गए हैं। दिन भर का यह वार्षिक कार्यक्रम पुराने कार्यक्रमों की तरह उसी गरिमा के साथ संपन्न होगा।

उल्लेखनीय है कि क्षितिज संस्था इंदौर शहर में वर्ष 1983 से लघुकथा विधा के लिए समर्पण भाव से कार्य कर रही है। संस्थापक वरिष्ठ साहित्यकार सतीश राठी ने इसका बीजारोपण किया है और आज यह संस्था राष्ट्रीय ख्याति अर्जित कर चुकी है....

उक्त जानकारी क्षितिज के सचिव दीपक गिरकर ने दी....

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

अगला लेख