Hanuman Chalisa

कब हुई लेफ्ट हैंडर्स डे की शुरुआत, जानें उनकी विशेषताएं

Lefthanders Day 2020
 
'लेफ्ट हैंडर्स डे' है यानी उन तमाम लोगों का दिन जो अपना हर काम बाएं हाथ से करते हैं। आमतौर पर बाएं हाथ से काम करने वाले बच्चे को एबनॉर्मल माना जाता है। किसी राइटी माता-पिता का बच्चा लेफ्टी हो तो वे इसे आसानी से स्वीकार नहीं कर पाते और अपने बच्चे को जानबूझ कर दाहिने हाथ से काम करने पर मजबूर करते हैं। जबकि बाएं हाथों का अधिक उपयोग करने के पीछे वैज्ञानिक कारण हैं। ये कोई अवगुण नहीं बल्कि सामान्य-सी बात है। यही कारण है कि 13 अगस्त को विश्व लेफ्ट हैंडर्स डे के रूप में चिह्नित किया गया है।
 
तथ्य बताते हैं कि विश्व की जनसंख्या के 7 प्रतिशत लोग लेफ्टी हैं। बाएं हाथ से काम करना एक ओर जहां इन्हें कई बातों में विशिष्ट बनाता है, तो वहीं दूसरी ओर लेफ्टी होने से कई बार परेशानियों से भी रू-ब-रू होना पड़ता है। सारी दुनिया की तरह शहर में भी कई लेफ्ट हैंडर्स डे जो आज एक-दूसरे को इस दिन की बधाइयां दे रहे हैं।
 
दुनिया में दाहिने हाथों से काम करने वाले बहुसंख्य हैं। यही कारण है कि रोजमर्रा की जिंदगी की चीजें दाहिने हाथ से काम लेने वालों के मुताबिक बनाई जाती हैं। बावजूद इसके बाएं हाथों से काम करने वाले अपनी सहूलियतें तलाश ही लेते हैं।
 
कब शुरू हुआ लेफ्ट हैंडर्स डे? 
 
सन्‌ 1976 में लेफ्ट हैंडर्स को उनकी विशेषता के लिए जागृत करने और एकत्रित करने के उद्देश्य से लेफ्ट हैंडर्स डे की शुरुआत लेफ्ट हैंडर्स क्लब द्वारा की गई। इसके बाद और भी कई क्लब और एसोसिएशन का गठन हुआ जो लगातार लेफ्टीज के लिए कार्य कर रहे हैं।
 
कई प्रतिभाओं के धनी होते हैं : लेफ्ट हैंडर्स में कुदरती रूप से ढेर सारी क्वालिटी होती हैं। लेफ्ट हैंडर्स पर कई शोध हो चुके हैं। इन रिसर्च से कई रोचक तथ्य सामने आए हैं, जो लेफ्टीज की विशेषता को और भी बढ़ा देते हैं जैसे-
 
1. लेफ्टीज अपनी कल्पना शक्ति का उपयोग संगीत और कला के क्षेत्र में अधिक करते हैं।
 
2. ये बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं।
 
3. किसी बात की तह तक जाने में विश्वास करते हैं और रचनात्मक विचारों वाले होते हैं।
 
4. इनकी उपलब्धियां ऊंची होती हैं।
 
5. स्पोर्ट्स में इनकी दक्षता होती है।
 
6. लेफ्टीस अच्छे फाइटर्स होते हैं।
 
7. पढ़ाई में तेज होते हैं।
 
8. जुड़वा बच्चों में से किसी एक के लेफ्टी होने की संभावना अधिक होती है।
 
9. कार्य करने के लिए सीधे हाथ का इस्तेमाल अच्छे से कर पाते हैं।
 
10. लेफ्टीज की राइटिंग बहुत अच्छी होती है।
 
प्रचलित हैं कई भ्रांतियां जैसे -
 
- लेफ्टी बच्चों को अल्फाबेट्स सीखने में परेशानी होती है।
 
- लेफ्टी होना अशुभ होता है।
 
- लेफ्टीज की आयु कम होती है। इस बात पर कई शोध चल रहे हैं।
 
दुनिया में लेफ्ट हैंडर्स की मशहूर हस्तियां :- 
 
जैसे- क्वीन विक्टोरिया, नेपोलियन बोर्नापार्ट, एलेक्जेंडर द ग्रेट, लियोनार्दो द विंची, पाबलो पिकासो, आईसेक न्यूटन, अलबर्ट आइंस्टीन, बिल क्लिंटन, जॉर्ज बुश, बराक ओबामा, चार्ली चैपलिन, अमिताभ बच्चन, टॉम क्रूज, जूलिया रॉबर्ट, सौरव गांगुली के साथ साहित्य, कला, राजनीति, खेल और विज्ञान से संबंधित और भी कई लोग हैं, जो अपनी पर्सनेलिटी और कार्यों के लिए तो फेमस हैं ही, पर इन सभी में एक और विशेषता है कि ये ख्याति प्राप्त लोग 'लेफ्टी' ही हैं।

Show comments

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

Chaturmas Fasting Rules: चातुर्मास में क्या खाएं और क्या नहीं, अपना लिए ये नियम तो होंगे 5 फायदे

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

सावन मास पर हिन्दी में बेहतरीन कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

London Trip: प्रधानमंत्री से पब्लिक तक मेट्रो, सिटी बस में सफर करते हैं

अगला लेख