Hanuman Chalisa

यह तो भारतीय संस्कृति नहीं है

प्रकृति यानी एक ऐसी कृति, जो पहले से ही अस्तित्व में है। कभी लोप न होने वाले इस अस्तित्व के कारण ही सभी जड़-चेतन एक सामंजस्य के साथ गतिमान है। यहां तक कि समूचे ब्रह्मांड की गतिशीलता का मूल भी प्रकृति ही है।


प्रकृति की इस महत्ता को जानने के बावजूद आज हम प्रकृति रूपी वरदान का अति दोहन करने से हम चूक नहीं रहे। कहने को तो भारत के निर्माता, दुनिया के विकसित कहे जाने वाले देशों के साथ- साथ कदम ताल करने की कोशिश कर रहे हैं, किंतु वे पलटकर यह देखने की कोशिश नहीं कर रहे, कि यह कदम-ताल कितनी सार्थक है, कितनी निरर्थक। इसका उत्तर भविष्य स्वतः दे ही देगा। किंतु तब तक अपनी अस्मिता को वापस हासिल करना कितना मुश्किल हो जायेगा, यह समझना अभी संभव है।
प्रकृति प्रेम, भारतीय गुरुत्व का मूलाधार 
भारतीय समाज के आधुनिक हिस्से के पास आज स्वयं के बारे में चिंतन-मनन करने का वक्त नहीं है, तो फिर उनके पास आगे चलकर जीवनदायिनी प्रकृति के संरक्षण के लिए वक्त होगा, यह उम्मीद भी शायद झूठी ही है। हम भूल गए कि यदि भारत कभी विश्वगुरु था, तो अपने प्राकृतिक-सांस्कृतिक ज्ञान और उसके पुरोधा ऋषि-मुनियों के कारण ही। समूची दुनिया में भारतीय संस्कृति ही एक ऐसी है कि जो प्रकृति को प्रभु प्रदत्त वरदान मानकर उसके प्रति पूजनीय भाव रखने का निर्देश देती है। भारतीय संस्कृति में हर जन को उसकी इच्छा मुताबिक किसी भी वृक्ष, नदी और रज को पूजने, अपनाने एवं भावनात्मक रूप से उससे जुड़ने की खुली आजादी है। क्या कभी हमने सोचा कि हमारी भारतीय संस्कृतिए प्रकृति प्रेम को इतना तवज्जो क्यों देती रही है?
सुविधा संपन्न के प्रकृति जु़ड़ाव की संस्कृति
अतीत के एक खास दौर में मानव प्रकृति के बेहद करीब था। कृषि और पशुपालन के साथ-साथ हमारा रिहायशी कुनबा अस्तित्व में आया। प्रकृति से हमारी नजदीकियां बढ़ती गईं। वनवासी और सुविधा संपन्न समाज के बीच विरोध के बजाए सौहार्द्र को होना भारतीय संस्कृति की विशेषता रही। इस विशेषता की खास वजह थी सुविधा संपन्न नगर समाज का समय-समय पर जंगलों में जाकर तप करना, आश्रम बनाकर गुरुकुल चलाना। जड़ी-बूटी आधारित पारंपरिक चिकित्सा पद्धति और पौराणिक आख्यानों और कथानकों का पर्वतों, नदियों एवं जंगलों के इर्द-गिर्द बुना जाना। आज क्या है? आज बच्चों के स्क्रीन पर प्रकृति की बजाए फाइटर गेम और कार रेस हैं।
शोषक बनाता वैश्वीकरण
सभ्यताएं पानी की देन हैं। संस्कृतियां, नदियों से पोषित हुई हैं। सभ्यताएं संस्कृति और समूल चेतन को पोषण देने का श्रेय प्रकृति को ही हैं। वह आज भी अपना धर्म निभा रही हैं। नई सामाजिक व्यवस्थाओं का गढ़ना कोई नई बात नहीं है। उनका संचालन हुआ। ऐसे नित-नूतन प्रयासों का नतीजा यह हुआ कि मानव ने स्वयं को एक छोटे से कुनबे से निकालकर विश्व छितिज पर ला खड़ा किया। यह अच्छा ही हुआ। किंतु क्या वसुधैव कुटुंबकम की अवधारणा वाले भारत का नए तरह के वैश्वीकरण की चपेट में आ जाना अच्छा हुआ? वैश्वीकरण ने जिस प्रतिद्वंदिता को जन्म दिया। उसी के कारण आज हम भारतीय भी सिर्फ शोषण पर अमादा है। क्या यह अच्छा है?
बिकाऊ संवेदनाओं वाला देश बनता भारत
कहना न होगा कि बदले स्क्रीन और प्रतिद्वंदिता की दौड़ में आगे निकल जाने की कुचाल ने प्रकृति की सुंदरता, जंगलों की सघनता, जीवों की विविधता, हम इंसान की शालीनता और दूरदर्शिता को निगल लिया है। दलाल संस्कृति का खामियाजा यह है कि प्रकृति की बेहाल अस्मिता को वापस लौटाने का दावा करने वाले मौकापरस्त और भोगवादी लोग, सरकार और जनता के मध्यस्थ बनकर मालामाल हो रहे हैं। उनका यह पुनीत कार्य सिर्फ जुमलों, भाषणों, दफ्तर की फाइलों और सजावाटी दस्तावेजों तक ही सीमित होता जा रहा है। अपना पैर जमाने के घमंड में हमने प्रकृति को एक खुला बाजार बना डाला है। हवाएं पानी और धरा...सबका खुल्लम-खुल्ला मोलभाव होने लगा है। निवेशकों से आग्रह करता बोर्ड लग गया है..प्रकृति के प्रति हमारी संवेदनाएं बिकाऊ हैं। बोलो, खरीदोगे...?

दूरदृष्टि दोष 
हमारी मरती संवेदनाओं की मूल वजह असल क्या है? असल में बदलते वक्त के साथ आज हमने अपनी मूल भावनाओं, संवेदनाओं और समग्रता की समझ को ही बदल डाला है। हमारी बदली हुई नजर में समग्रता और दूरदृष्टि में कमी का दोष आ गया है। नतीजा भी सामने है। हम पर प्राकृतिक आपदाओं का पहाड़ टूटने का सिलसिला तेज हो गया है। आए दिन कहीं सूखाए कहीं बाढ़ तो कहीं तूफान और कहीं भूकंप।
वनवासी नहीं वन के दुश्मन
इस रज के मूल बाशिंदे प्रकृति के असली संरक्षक आदिवासियों का उत्थान करने की बजाए खोखली मानसिकता वाली हमारी सरकारें उन्हें हाशिए पर ठेलने में लगी हैं। जंगलों के विनाश का ठीकरा भी वनवासियों के सिर फोड़कर उन्हे जंगल से बाहर निकालने के प्रयास में लगी हैं। यह बेहद खोखला दावा है। आप ही गुनिए कि अत्याधुनिकता की इस दौड़ में भी जो स्वयं को प्रकृति की गोद में समेटे हुए है, वह प्रकृति का विनाशक कैसे हो सकता है? यदि वनवासी, वन में रहने दिए गए होते, तो क्या उत्तराखंड के वनों की आग बेकाबू होने पाती? सोचिए यह नीतिकारों के भी सोचने का प्रश्न है।
वक्त की आवाज सुनें
पौराणिक आख्यान और तथ्य भारत की रज, मां गंगे के जल और वनस्पतियों को विकृति विनाशक मानते हैं। निःसंदेह ये हैं भी। किंतु क्या ऐसा मानने वाला भारत तद्नुकूल व्यवहार कर रहा है? दीर्घकालिक समस्याओं का समाधान क्या कभी तात्कालिक लाभ के उपाय हो सकते हैं? नहीं, फिर भी निजी लोभ व लालच की पूर्ति की अंधेपन में हम सच से मुंह मोड़ रहे हैं।

शिक्षा एवं जन जागरूकता ऐसे प्रबल माध्यम हैं, जिनके जरिए कोई व्यक्ति शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, सांस्कृतिक तथा अध्यात्मिक परिपक्वता अर्जित कर सकता है। हमें समझना होगा कि प्रकृति की समृद्धि के बगैर किसी व्यक्ति, समाज व देश की समृद्धि ज्यादा दिन टिक नहीं सकती। प्रकृति संरक्षणए मानव के खुद के संरक्षण का कार्य है। हमें यह करना ही होगा। इस वक्त की यही सबसे बड़ी दरकार है।
Show comments

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

ये हमारी कहानी नहीं हैं, हमारी कहानी कुछ और है, जिसे हमें खोजना है

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता (फिर इंदौर) हमारा

Banyan Tree Benefits: शीघ्रपतन और वीर्य के पतलेपन से हैं परेशान? आयुर्वेद में छिपा है बरगद के फल और दूध का यह पारंपरिक नुस्खा

World Emoji Day 2026: विश्व इमोजी दिवस: कब और क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और रोचक तथ्य

अगला लेख