Hanuman Chalisa

डॉग लवर्स की पहली पसंद है जर्मन शेफर्ड, जानिए 10 खास बातें...

Updated: शनिवार, 15 सितम्बर 2018 (16:33 IST)
जो लोग कुत्ता पालने के शौकीन हैं, उनके लिए जर्मन शेफर्ड कुत्तों की सबसे फेमस और पसंदीदा प्रजाति है। इनकी खास बात ये है कि ये वफादार होने के साथ-साथ प्रोटेक्ट‍िव यानि सुरक्षा करने के लिए तत्पर होते हैं। हालांकि ये बहुत ज्यादा फ्रेंडली भी नहीं होते लेकिन बिना कारण नुकसान भी नहीं पहुंचाते। अगर आप भी जर्मन शेफर्ड को घर में लाने का प्लान कर रहे हैं तो इसे जरूर पढ़ें...  
 
 
1 जर्मन शेफर्ड कुत्तों की बेहतरीन प्रजातियों में से एक है, जो आपका दोस्त और अंगरक्षक दोनों हो सकता है।
 
2 कुत्ता पालने के शौकीनों में यह काफी फेमस है और पूरी दुनिया में ये प्रसिद्धि के मामले में ये दूसरे नंबर पर है। 
 
3 जो लोग पहली बार कुत्ता पाल रहे हैं, उन्हें इसे संभालना सीखने की जरूरत होती है, क्योंकि ये शुरुआती दौर में आसानी से नहीं संभलते। 
 
4 ये बचपन में फ्रेंडली होते हें लेकिन उम्र बढ़ने के साथ-साथ प्रो‍टेक्ट‍िव होते जाते हैं। अगर इन्हें फ्रेंडली बनाना है तो बचपन से ही ट्रेंड करने की जरूरत होगी। 
 
5 लेब्राडोर की तरह अति मिलनसार नहीं होते, लेकिन आप इन्हें ज्यादा से ज्यादा सोशल रखेंगे तो से थोड़ा मिलनसार हो जाते हैं। 
 
6 इन्हें लोगों से दूर रखने पर ये ज्यादा एग्रेसिव हो सकते हैं, ये अकेले कभी हमला नहीं करते लेकिन आपके साथ बाहर निकलेंगे तो प्रोटेक्ट‍िव हो जाते हैं। 
 
7 इन्हें सीखना पसंद है। इसलिए इनकी ट्रेनिंग जारी रखी जाए तो ये खुश रहते हैं और ये आपके लिए भी फायदेमंद है।  
 
8 इनकी देखभाल जरूरी है, बचपन से ही अन्य फ्रेंडली डॉग्स से उन्हें मिलवाते रहें और सोशल बनाएं। लेकिन शुरुआत में इन्हें किसी के साथ अकेला न छोड़ें।
 
9 इनकी आदतों के साथ-साथ खाना, ग्रूमिंग, वैक्सीनेशन, एक्सरसाइज को लेकर आपको अनुशासित रहने की जरूरत है। आपको इन्हें अच्छी तरह संभालना आना चाहिए। 
 
10 ये अच्छे फेमली डॉग बन सकते हैं, बस आपको इनका मूड समझना आना चाहिए और सही तरीके से ट्रेंड करना चाहिए।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

कविता- तू ना हो तो...

भारत की शिक्षा और परीक्षा प्रणाली में 6 बड़ी खामियां, आखिर कब होगा जरूरी सुधार?

लोकमान्य तिलक जयंती 2026: जीवन परिचय, इतिहास, महत्व और अनसुने तथ्य

Azad Jayanti 2026: जयंती विशेष: चन्द्रशेखर आजाद के जीवन की ऐसी घटनाएं, जिन्हें हर युवा को जानना चाहिए

ब्रिटिश सरकार न सरस्वती प्रतिमा वापस करेगी, न कोहिनूर हीरा

अगला लेख