एक रेलगाड़ी चलते-चलते लहराने लगी और फिर अचानक पटरी से उतरकर पास के खेतों में उतर गई और गांव की सड़क तक पहुंच गई। सारे यात्री डर के मारे घबरा गए और ट्रेन से उतर कर ड्रायवर के पास गए। लोगों ने पूछा - भैया, रेलगाड़ी एकदम से पटरी से कैसे उतर गई? रेलगाड़ी के ड्रायवर भोपू सिंह ने बताया - मैं क्या करता! एक आदमी पटरी पर खड़ा था और मेरे कई बार हार्न बजाने के बावजूद वह वहां से नहीं हट रहा था। लोग चिल्लाएं - तुम पागल हो क्या? एक आदमी की जान बचाने के लिए तुमने इतने आदमियों की जान खतरे में डाल दी। तुम्हें तो उस आदमी को कुचल देना चाहिए था। भोपू सिंह - अरे साहब, वहीं तो मैं करने जा रहा था लेकिन जैसे ही गाड़ी उसके एकदम नजदीक पहुंची वह कम्बख्त पटरी से हट कर खेतों में भागने लगा ………!!!