biodatamaker
✕

Corona पर Social Media में चल रहे हैं ये चुटकुले

Updated: शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020 (17:47 IST)
कोरोना वायरस मजाक की बात नहीं है लेकिन हम भारतीय हर क्षे‍त्र में हंसी-मजाक और चुटकियां निकाल लेते हैं।
यही वजह है कि सोशल मीडिया पर इन दिनों कोरोना छाया हुआ है। आइए नजर डालते हैं कुछ चुटकुलों पर.... 
 
1 . माना चाइना वालों की आंखें कम खुलती है
 मगर उन्होंने पूरी दुनिया की आंखें खोल दी है। 
2. जिन लोगों के फोन में खांसी की आवाज़ आ रही है,वो चार्जिंग वाले छेद मे 2 ढक्कन Torex cough syrup डाल दें ,खांसी बंद हो जायेगी। 
(कृपया Thank U कह के शर्मिन्दा ना करें )
3. खांसी की जांच करवाने पहुंचा बंदा डाक्टर के मुंह पर खांसकर ये कहकर भाग गया...
 
डाक्टर साहब, अपनी जांच करवा लेना। आप ठीक तो मैं भी ठीक... 
4 . आफिस बंद...,कॉलेज बंद...,मौसम ठंडा...,सब लोग घरों में... देखना ये कोरोना जितने मारेगा उससे ज्यादा पैदा करवाएगा। 
5. एक बार इना कोरोना वायरस को किस्सो खतम हुई जाय फिर अपण मालवा वाला चीन चलांगा। वां जई के इन चिनका हुण खे सादो भोजन, दाल बाफला, खीर पूड़ी, भजा, समोसा, कचोरी, पोहा वगेरा वगेरा.. बणाना ने खाणो सिकावांगा। सूगला होन कय बी अटरम सटरम खई ले न दुनिया भर के परेसान करे। 
 
चलोगा नी..   
 6. अहम सूचना : 
 
कोरोना वायरस से डरने की जरूरत नही हैं। केवल आपको कुछ सावधानियां बरतनी हैं।
 
जैसे : 
 
सबसे ज्यादा नोट/रुपए ही है जो पूरे दिन में न जाने कितनों के संपर्क में आते हैं। अतः पहले ग्लव्स पहनें। फिर नोट/रुपए गिनकर एक एयर टाइट पॉलीथिन में बन्द करें। उसके बाद मुझे मेरे नंबर पर फोन करें। मैं उन्हें आपसे ले लूंगा। 
 
ये मैं केवल समाज कल्याण हेतु कर रहा हूं। अतः इसे स्वार्थ की भावना से न देखा जाए।
7. नंबर डायल करते ही खांसी की आवाज सुनकर मालवा के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं ने फोन पतिदेव को पकड़ाना शुरू कर दिया है, ल्यो तम बात करो,फोन 'जेठ' जी ने उठायो है।
8. अल्कोहल का प्रयोग लिमिट में करें .....
 
कोरोना मारना है डायनासोर नहीं !!!!
9 . बीवी की
- 
शॉपिंग बंद 
 
मॉल जाना बंद
- 
फ़िल्म की फरमाइश बंद
- आउटिंग की फरमाइश बंद
- बाहर खाना बंद
- 
 
और सबसे बड़ी बात की मुंह पर मास्क का ताला लगाए फिरने से 
दिन भर की चिक चिक बंद।
 
वाह रे कोरोना तुम भी क्या कमाल की चीज हो, 
तुमने वो कर दिखाया जो अच्छे-अच्छे ना कर सके।
10. करीना और कोरोना में क्या अंतर है 
 
 
सैफ करीना की चपेट में है और कोरोना की चपेट में कोई सेफ नहीं है। 
11. कृपया सभी अपनी अपनी कामवाली को गिलोय और तुलसी ख़रीद कर दे दे वरना अगर इनको कुछ हो गया तो हम करोना वायरस से नहीं काम कर कर के मर जाएंगे। 
 
 
महिला हित में जारी
12. जो वायरस सरकारी कर्मचरियों के लिए छुट्टी घोषित नहीं करवा सकता... वो हमारे किसी काम का नहीं। 
 
मैं ऐसे कमज़ोर वायरस की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं...
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख