Daily Horoscope
✕

फनी लव स्टोरी पर लाजवाब चुटकुला : पोहा-जलेबी का लवली कॉम्बिनेशन

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 8 अक्टूबर 2024 (16:05 IST)
पोहा की बात करें तो, 
वो हमेशा उस क्यूट सीधे-साधे लड़के की तरह लगता है, 
जो सबसे पहले तैयार होकर बैठ जाता है 
...और जलेबी उस इतराती हुई लड़की की तरह लगती है,
जिसे अभी और तैयार होना बाकी है।
.
जब जलेबी बलखाते हुए चाशनी की कढ़ाई से बाहर आती है, 
तो जैसे पोहे की तो सांसे ही अटक जाती है। 
 
पोहा जानता है कि उसने हर सुबह 
कढ़ाई में पसरतें हुए जलेबी को,
चाशनी से बाहर आते हुए देखा है...
लेकिन हर बार उसका जलेबी को देखना 
'पहली बार' देखने जितना रोमांचक होता है।
.
चाशनी में लिपटी जलेबी और जीरावन बुरकाया पोहा 
एक-दूसरे को देखते हैं तो इशारों-इशारों में ही बताते हैं कि 
वो कितने 'हॉट' लग रहे हैं। 
लिटरली भी...
.
आलूबड़ा-समोसा किन्हीं शादीशुदा अधेड़ों की तरह 
आंखों के कोनों से नजरे चुरा-चुरा कर जलेबी को ताड़ते हैं। 
और जलेबी जैसे बिना उन्हें भाव दिए 
अपनी ड्रेस ठीक करते हुए निकल जाती है।
.
और फिर रात भर का 'पोहा जलेबी' का भूखा मालवावासी,
जब एक प्लेट पोहा और थोड़ीसी जलेबियां मांगता है
...तो जैसे पोहा जलेबी के मन की मुराद पूरी हो जाती है, 
उनके मिलन की बेला आ जाती है 
और थोड़ी ही देर में पोहे का जर्रा-जर्रा, 
जलेबी के बदन पर लिपटा हुआ पाया जाता है।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख