suvichar

साल 2020 के लिए कविता : वापस मत आना

Updated: गुरुवार, 31 दिसंबर 2020 (22:43 IST)
सन् 2020 वापस मत आना 
एक साल ऐसा भी -
ना अचारों की खुशबू, 
ना बर्फ की चुस्की, 
ना गन्ने का रस, 
ना मटके की कुल्फी 
एक साल ऐसा भी..
ना शादियों के कार्ड, 
ना लिफाफों पर नाम,
ना तीये का उठावना,
ना दसवें की बैठक 
एक साल ऐसा भी..
ना साड़ी की खरीदारी, 
ना मेकअप का सामान, 
ना जूतों की फरमाइश,
ना गहनों की लिस्ट 
एक साल ऐसा भी..
ना ट्रेन की टिकट, 
ना बस का किराया,
ना फ्लाइट की बुकिंग,
ना टैक्सी का भाड़ा 
एक साल ऐसा भी..
ना नानी का घर,
ना मामा की मस्ती,
ना मामी का प्यार, 
ना नाना का दुलार 
एक साल ऐसा भी..
ना पिता का आंगन,
ना मां का स्वाद,
ना भाभी की मनुहार,
ना भाई का उल्लास 
एक साल ऐसा भी..
ना मंदिर की घंटी,
ना पूजा की थाली,
ना भक्तों की कतार, 
ना भगवान का प्रसाद 
एक साल ऐसा भी..‌‍‍‍
सदा रहेगा 
इस साल का मलाल,
जीवन में फिर 
कभी न आए ऐसा साल... 

Show comments

'इनसिडियस: आउट ऑफ द फर्दर' का दूसरा ट्रेलर रिलीज, अब तक का सबसे डरावना चैप्टर लेकर लौट रही हॉरर फ्रैंचाइजी

राजकुमार संतोषी ने की 'बंटवारा 1947' में सनी देओल के किरदार की सुपरहीरोज़ से तुलना, कही यह बात

सोहा-सबा अली खान को स्कूल में मिली थी भाई सैफ अली खान और अमृता सिंह की शादी की खबर, बताया चौंकाने वाला किस्सा

तलाक के खुलासे को 'पब्लिसिटी स्टंट' कहने वालों पर भड़कीं आकांक्षा चमोला, बोलीं- कोई अपनी टूटी शादी का तमाशा नहीं बनाता

'आवारापन 2' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, 4 मिनट के सीन्स हटे, फिल्म को मिला यह सर्टिफिकेट

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख