Daily Horoscope
✕

हमें आपस में दोस्ती कर लेनी चाहिए : खतरनाक है जोक

Updated: सोमवार, 17 जुलाई 2023 (16:29 IST)
एक आदमी बड़े आराम से अपनी गाड़ी में जा रहा था कि अचानक सामने से आ रही एक महिला की गाड़ी आ कर उसकी गाड़ी से टकरा गयी … 
पर एक्सीडेंट के बाद भी,
दोनों सुरक्षित बच गए।
 जब दोनों गाड़ी से बाहर आए तो महिला ने पहले अपनी गाड़ी को देखा जो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी, फिर वो सामने की तरफ गयी जहाँ आदमी भी अपनी गाड़ी को बड़ी गौर से देख रहा था। 
 
तभी वह महिला उससे रूबरू होते हुए बोली-देखिये कैसा संयोग है कि गाड़ियाँ पूरी तरह से टूट-फूट गयी पर हमें चोट तक नहीं आई!  यह सब भगवान की मर्जी से हुआ है ताकि हम दोनों मिल सकें।
 
 मुझे लगता है कि अब हमें आपस में दोस्ती कर लेनी चाहिए।
 
आदमी ने भी सोचा कि इतना नुकसान होने के बाद भी गुस्सा करने के बजाय दोस्ती के लिए कह रही है तो कर लेता हूं और बोला-आप बिल्कुल ठीक कह रही हैं कि ये सब भगवान की मर्जी से हुआ है।
 
तभी महिला ने कहा :
एक चमत्कार और देखिये कि …
पूरी गाड़ी टूट-फूट गयी पर अंदर रखी शराब की बोतल बिल्कुल सही है।
 
आदमी ने कहा : वाकई …
यह तो हैरान करने वाली बात है।
 
महिला ने बोतल खोली और बोली : आज हमारी जान बची है,
हमारी दोस्ती हुई है तो, क्यों न 
थोड़ी सी ख़ुशी मनाई जाए!
 
महिला ने बोतल को उस आदमी की तरफ बढ़ाया! आदमी ने बोतल को पकड़ा, मुंह से लगाया और आधी करके बोतल वापस महिला को दे दी।
 
फिर कहने लगा : आप भी लीजिए!
 महिला ने बोतल को पकड़ा 
उसका ढक्कन बंद किया और 
एक तरफ रख दी!
 
आदमी ने पूछा : 
क्या आप शराब नहीं पियेंगी?
 
महिला बड़े आराम से बोली : नहीं, मैं तो अब पुलिस का इंतज़ार करूंगी,ताकि मैं बता सकूं कि इस शराबी ने नशे में मेरी गाड़ी ठोक दी है!
 
सम्पूर्ण (स्मार्ट) नारी-शक्ति को कोटि-कोटि प्रणाम, बंदा यह एक्सीडेंट जीवन भर नहीं भूलेगा...  

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख