suvichar
✕

कसम से खतरनाक है यह जोक : 15 गायों का चारा

कोरोनाकाल के बाद जब स्कूल पहुंचा अद्भुत बालक : शर्तिया लोटपोट कर देगा यह जोक

Updated: रविवार, 27 मार्च 2022 (17:04 IST)
कोरोनाकाल के लंबे अवकाश के बाद जब स्कूल खुले तो सत्र की शुरुआत के पहले दिन, पहले ही पीरियड में जब शिक्षक अपना रजिस्टर लेकर कक्षा में दाखिल हुए तो वहां फ़क़त एकमात्र छात्र को देखकर उनका ह्रदय अंदर ही अंदर गदगद हो गया परंतु अपनी कर्मठता दर्शाने के लिए उन्होंने अपनी भवों को तिरछा कर लिया और दो मिनट कक्षा में चहलकदमी करने के बाद उस छात्र से बोले :

32 बच्चे लिखे हैं इस रजिस्टर में और तुम कक्षा में अकेले हो। क्या पढ़ाऊं तुम अकेले को? तुम भी चले जाओ।
 
जनाब जब बालक पहले ही दिन पढ़ने आया था तो कुछ तो विशेष होगा ही उसमें। 
 
तुरंत बोला, सर, मेरे घर पर दूध का कारोबार होता है और 15 गाय हैं। अब आप एक पल के लिए फर्ज करो कि मैं सुबह उन पंद्रह गायों को चारा डालने जाता हूं और पाता हूं कि चौदह गाय वहां नहीं हैं तो क्या उन चौदह गायों के कहीं जाने की वजह से मैं उस पंद्रहवीं गाय का उपवास करा दूं?
 
शिक्षक को उस बालक का उदाहरण बहुत पसंद आया और उन्होंने अगले दो घंटे तक उस बालक को अपने ज्ञान की गंगा से पूरा सराबोर कर दिया और कहा,

- तुम्हारी गायों वाली तुलना मुझे बहुत पसंद आई थी। कैसा लगा मैं और मेरा पढ़ाना?
 
बालक तो अदभुत था ही इसलिए तुरंत बोला, सर, आपका पढ़ाना मुझे पसंद आया लेकिन आप पसंद नहीं आए।
 
शिक्षक ने तुरंत पूछा, क्यों? 
 
बालक बोला, चौदह गायों की गैरहाज़िरी में 15 गायों का चारा एक गाय को नहीं डालना चाहिए था।
बड़े होकर उसी बालक ने, WhatsApp यूनिवर्सिटी की स्थापना की।

Show comments

King Poster: खून से सना चेहरा, होंठों में गुलाब और खतरनाक अंदाज... शाहरुख खान बोले- 'कातिल नहीं, आशिक हूं'

बॉक्स ऑफिस रामायण का मुकाबला करने उतरेगी अक्षय कुमार की ये फिल्म

रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का डंका, एडवांस बुकिंग में बिकीं सवा दो लाख से ज्यादा टिकटें

रामायण पार्ट 1 मूवी प्रिव्यू: रणबीर कपूर की फिल्म की कहानी, बजट, स्टारकास्ट और रिलीज डेट

दिशा पटानी के नए पोस्ट ने मचाई हलचल, आखिर क्या है ‘DZ’? फैंस के बीच बढ़ी एक्साइटमेंट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख