Daily Horoscope

विटामिन युक्त ग़ज़ल ग़ालिब के अंदाज़ में : कोई यहां नहाए क्यों

Updated: बुधवार, 22 दिसंबर 2021 (17:42 IST)
फ़ेसबुक और व्हाट्सएप्प ने सबको शायर बना दिया है लिहाज़ा मैंने भी आलू प्याज बेचने का धंधा छोड़कर शायरी का चोखा धंधा अपना लिया है और पेश कर रहा हूं ग़ालिब के अंदाज़ में एक हरी भरी विटामिन युक्त ग़ज़ल।
 
 अपना नाम भी कद्दू गोरखपुरी रख लिया है ताकि शेरों में विटामिन सिटामिन की कोई कमी न हो।लीजिए गालिब की मशहूर ग़ज़ल दिल ही तो है का भुर्ता पेश है:)
आलू ही है,न मूली प्याज कोई इसे न खाएं क्यों 
खाएंगे हम हज़ार बार,
कोई हमें खिलाएं क्यों 
 
कददू हो या हो लौकियां,अस्ल में दोनों एक हैं 
इनको अलग अलग यहां, कोई कभी पकाए क्यों
 
आलू नहीं,मेथी नहीं,गोभी नहीं मटर नहीं 
इतनी खराब लाल मिर्च,
कोई मुझे खिलाए क्यों 
कड़वे करेले जूस ने,रोगों को दूर कर दिया 
पीजिए कॉफ़ी वाफी क्यों,पीजिए चाय वाय क्यों

ग़ालिब नहाने के बगैर,कौन से काम बंद हैं 
फिर इतनी ठंड में भला,कोई यहां नहाए क्यों :)
कद्दू गोरखपुरी

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख