Hanuman Chalisa
✕

तुम्हारी कब्र जब पूरी सूख जाएगी : husband Wife jokes

Updated: सोमवार, 4 अक्टूबर 2021 (10:40 IST)
रोज़ी बहुत बीमार थी..
और क़रीब क़रीब मरने के ..
कगार पर ही थी उसने अपने पति 
जोसफ़ को बुलाया ..
और पूछा 
मेरे हमदम सच सच बताना 
मेरे मरने के कितने दिनों बाद ..
तुम दूसरी शादी कर लोगे ?
 
जोसफ़ बोला : मेरी जान मैं दूसरी शादी तुम्हारी कब्र जब पूरी तरह सूख जाएगी ..उसके बाद ही करूंगा 
 
कुछ दिनों बाद रोज़ी का देहांत हो गया.... 
 
अब जोसफ़ रोज उसकी कब्र को देखने के लिए जाता कि ..
कब्र सूख गई या नहीं ..
इस तरह पंद्रह बरस निकल गए पर कब्र थोड़ी बहुत गीली ही मिलती। 
 
एक दिन जब जोसफ़ कब्र देखने गया ..
तो वहां उसने अपने साले को देखा जिसके हाथ में एक बाल्टी थी 
उसने उसको पूछा 
अरे रॉबर्ट तुम यहां क्या कर रहे हो ?
तो उसका साला रॉबर्ट बोला मैं रोज अपनी बहन की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए आता हूं....दरअसल मरने के कुछ दिनों पहले उसने मुझसे वचन लिया था कि उसके मरने के बाद रोज सबेरे उसकी कब्र पर एक बाल्टी पानी ज़रूर डालूंगा ताकि उसकी कब्र गीली रहे ..
 
इतना सुनते ही बेचारा जोसफ़ वहीं चक्कर खाकर गिर पड़ा...  
 
दोस्तों पत्नियों को कभी भी हल्के में ना लें चाहे वो मरने की कगार पर ही क्यों न हो उनका दिमाग़ तब भी पति के दिमाग़ के मुक़ाबले बहुत ज़्यादा तेज चलता है... 

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख