sundarkand

चुटकुला पढ़कर हंसते हुए पेट दुख सकता है : सबसे तेज क्या होता है

Updated: शुक्रवार, 8 जनवरी 2021 (18:43 IST)
एक बार कक्षा छठवीं में चार बालकों को परीक्षा मे समान अंक मिले
अब प्रश्न खडा हुआ कि किसे प्रथम रैंक दिया जाए।
स्कूल प्रबन्धन ने तय किया कि प्राचार्य चारों से एक सवाल पूछेंगे
जो बच्चा उसका सबसे सटीक जवाब देगा उसे प्रथम घोषित किया जाएगा।
चारों बच्चे हाजिर हुए प्राचार्य ने सवाल पूछा : 
दुनिया में सबसे तेज क्या होता है 
पहले बच्चे ने कहा
 मुझे लगता है विचार सबसे तेज होता है 
क्योंकि दिमाग में कोई भी विचार तेजी से आता है इससे तेज कोई नहीं।
 
प्राचार्य ने कहा : ठीक है बिलकुल सही जवाब है। 
 
दूसरे बच्चे ने कहा मुझे लगता है पलक झपकना सबसे तेज होता है हमें पता भी नहीं चलता और पलकें झपक जाती हैं और अक्सर कहा जाता है पलक झपकते कार्य हो गया ।
 
प्राचार्य बोले : बच्चे बहुत खूब दिमाग लगा रहे हैं।
 
तीसरे बच्चे ने कहा : बिजली क्योंकि मेरे यहां गैरेज जो कि सौ फ़ुट दूर है में जब बत्ती जलानी होती है हम घर में एक बटन दबाते हैं और तत्काल वहां रोशनी हो जाती है तो मुझे लगता है बिजली सबसे तेज होती है... 
 
 
अब बारी आई चौथे बच्चे की।
 
 सभी लोग ध्यान से सुन रहे थे 
 
क्योंकि लगभग सभी तेज बातों का उल्लेख तीनों बच्चे पहले ही कर चुके थे।
 
चौथे बच्चे ने कहा : 
 
सबसे तेज होते हैं दस्त…
 
सभी चौंके 
 
प्राचार्य ने कहा : साबित करो कैसे 
 
बच्चा बोला : 
 
कल मुझे दस्त हो गए थे रात के दो बजे की बात है जब तक कि मैं कुछ  विचार कर पाता या पलक झपकाता
 
या कि बिजली का स्विच दबाता दस्त अपना काम कर चुका था। 
 
टीचर ने अपनी पीएचडी की डिग्री फाड़ दी है। 
 
इस असाधारण सोच वाले बालक को ही प्रथम घोषित किया।

Show comments

वरुण धवन मां के साथ देखने पहुंचे 'हनुमान अंश', बोले- ये सिर्फ फिल्म नहीं, एक दिव्य अनुभव है

महाराष्ट्र के मंत्री ने संजय दत्त को मराठी बोलने को कहा, एक्टर बोले- 6 साल येरवडा जेल में रहा, तब भी नहीं सीख पाया

Student of the Year 3: फिल्म नहीं अब वेब सीरीज बनेगा तीसरा पार्ट, शनाया कपूर के डबल रोल और 'डार्क' अंदाज से मचेगा गदर!

Bigg Boss 20: ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से शादी और टूटे रिश्ते पर छलका दर्द, सलमान खान ने दिया सहारा

कौन हैं 21 साल की अनुप्रिया नागर? ज्यूरिख की नौकरी छोड़ अपनी बचत के पैसों से बनाई 'हनुमान अंश'

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख