Daily Horoscope
✕

एक मालवी बच्चे ने लिखा बारिश पे निबंध : लोटपोट कर देगा जोक

Updated: सोमवार, 26 जून 2023 (17:45 IST)
भिया,अपने मालवा मे "बारिश" को बारिश नी केते है,बल्कि "पानी" आना केते हैं। 
ये मौसम लपक गर्मी के बाद आता है इसके 
वास्ते इसका महत्व भयानक बढ़ जाता है। 
 
अपने याँ बारिश की जित्ती खबर  मौसम विभाग से नी मिलती हैं उत्ति रमुच तो चौराए पे चाय और भजिये की दुकान से मिल जाती हैं। 
ऐसे पड़ते पानी मे आम मालवी सबसे ज्यादा भजिये ने भुट्टे खाते है, और बापडे़ M.P.E.B.वाले सबसे ज्यादा गाली। 
 
अपने याँ १० इंच से १/२ फिट के पानी को " घुटने तक" ही बोला जाता है। 
अपने याँके वो होस्यार लोग ,जो साल भर रोज़ मोटर चल्लू करके कार धोते हैं, वोई लोगओन वाटर हार्वेस्टिंग कित्ता जरूरी है पे चर्चा, इसी टेम करते हैं। बारिश के टेम पेई मालवी लूंगाड़े मौसम को बेईमान बता के पीने-पाने का माहोल भट देनी से बनाते हैं। 
 
एक पक्का मालवी पेली बारिश के ईतवार को यदि बड़ा पुल शिप्रा/कालियादेह पैलेस/त्रिवेणी/मांडू नी जाता तो उसको पाप पड़ता है।  येई वो टेम है जब पूरी फेमिली जाम-गेट पे जमके सेल्फी खीच के आसपास- मौसम स्टेटस के साथ फेस्बुक पे फोटू और नये छोरा छोरी टिक टाक वीडियो डालेते हेंगे। 
 
इसी मोसम मे ये निम्नलिखित डाईलाग सुने जाते हैं- 
 
ये कीचड़ घान किन्ने किया,अभी पोछा लगाया है मैने।
काले बद्दल हो गिये, अब m.p.e.b.वाले १२ बजाएंगे.. 
पानी लपक गिरेगा पेलवान, मेरे बाऊ जी के गुमडे़ दुख रिये थे कल भोत... 
बेसन हेगा कि नी घर मे...? 
ऐं, ये तो कई नी है,मेरे याँ घुटने तक पानी भे रिया है। 
गुप्ता साब के याँ देख तो लाइट है कि नी
 
 भिया, मालवी मे बारिश के मजे पे जीत्ती बात करना है,करलो मुंडा दुख जायेगा, जगो कम पड़ जायेगी, पर बात खतम नी होएगी। तिरभिन्नाट मालवी 

Show comments

दिशा पटानी के नए पोस्ट ने मचाई हलचल, आखिर क्या है ‘DZ’? फैंस के बीच बढ़ी एक्साइटमेंट

भारतीय सिनेमा में 50 साल पूरे करने की ओर अग्रसर सुभाष घई ने अपनी अगली फिल्म ‘मान्या’ पूरी की

‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट से कैदी बने अमित साध, बदल गई पूरी दुनिया

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा के रिश्ते पर उठे सवाल तो भड़कीं एक्ट्रेस, बोलीं- हमने एक दूसरे को चुना है

'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की सफलता से गदगद अभिषेक पाठक, बोले- रीमेक नहीं अपनी कहानी बनाना चाहते थे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख