Daily Horoscope
✕

बर्तन माँज रहे हैं इंजीनियर, डाक्टर, चार्टड अकाउंटेंट, वकील: चटखारेदार चुटकुले

Updated: बुधवार, 15 सितम्बर 2021 (08:47 IST)
इंजीनियर, डाक्टर, चार्टड अकाउंटेंट, वकील या कोई और, इस लॉकडाउन में सभी नित्य बर्तन माँज रहे हैं।
और बर्तन माँजते समय अपने अपने पेशे के हिसाब से सोच रहे हैं।
 
इंजीनियर की सोच-
ताम्बे और स्टील के बर्तन माँजना थोड़ा आसान हैं, ये प्लास्टिक के बर्तन तो साले तेल पीते हैं। चिकनाई छूटती ही नहीं। और ये काँच के बर्तन, हाथ से फिसल फिसल कर जाते हैं, अब तक 14 तो टूट चुके हैं। कितनी बार पत्नी को कहा कि धातु के बर्तन काम लिया करे लेकिन नहीं। कहती हैं काँच में क्लास हैं और टूट जाये तो मेरी क्लास हैं।
 
डाक्टर की सोच-
अरे बाप रे, इतनी चिकनाई खाते हैं हम लोग, ये तो ब्लड प्रेशर को आमंत्रण हैं। और ये क्या, सुबह शाम Ice cream? अरी सुनती हो, बच्चों के दाँत ख़राब करने हैं? और ये, सब्ज़ियों को तो सब झूठा ही डाल रहें हैं। हैल्थ ख़राब करके ही मानेंगे।
 
चार्टड अकाउंटेंट की सोच-
समझ में नहीं आता इतने बर्तन कैसे हो जाते हैं? घर में दिनभर में तीन बार चाय बनी थी तो ये चाय की 5 भगौनिया कैसे हो गयी? और ये तवा, इसे तो दिन भर में एक बार माँजना चाहिये, ये दोनों समय सिंक में कैसे आ जाता हैं। गंदे चम्मच तो देखो, लगता हैं बारात जीम कर गयी हैं। कुछ नियम बनाना पड़ेगा, आज के बाद एक सदस्य दिन भर में एक ही चम्मच काम लेगा।
 
वकील की सोच-
केस करूँगा केस, कोर्ट में घसीटूँगा सालो को। झूठे विज्ञापन देते हैं। ये घड़ी डिश वाशिंग पाउडर वाले कहते हैं, चुटकी भर लगाओ, बर्तन काँच से चमकाओ। पाव भर पाउडर लग गया और बर्तन चिकने के चिकने। और ये हाथी डिश वाशिंग पाउडर? कहते हैं, मुलायम त्वचा का साथी, डिश वाशिंग पाउडर हाथी। हथेलियाँ तीस साल आगे चली गयी हैं। सब को कोर्ट ले जाऊँगा।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख