Narak Chaturdashi
✕

करवा चौथ पर 6 मजेदार चुटकुले

Updated: शुक्रवार, 26 अक्टूबर 2018 (12:12 IST)
करवा चौथ पर पति-पत्नी की वार्तालाप और आस-पास के मोहाल पर 6 मजेदार चुटकुले, आपके लिए.. 
 
1. 
बीवी ने करवा चौथ पे व्रत रखा, अगले दिन
बीवी : मैंने आपके लिए व्रत रखा आप मुझे कहीं घुमाने भी नहीं ले गए
 
पति : अरे चलो पिज्जा खाने चलते हैं
 
बीवी वेटर से : एक large पिज़्ज़ा लाओ
 
वेटर : मैडम पिज्जा थोड़ा बड़ा है, इसके 4 पीस करूं या 8 पीस ? 
 
बीवी : 8 पीस खाऊंगी तो मोटी हो जाउंगी, 4 पीस ही कर दो 
 
हा हा हा, हैप्पी करवा चौथ...   
---------------- 
2. 
करवा चौथ के नशे में डूबे सारे पतियों को ये ज्ञात हो कि.... 
 
बेशक साल में एक दिन उनकी पूजा “भाजपा” के चुनाव चिन्ह से हो, लेकिन... 
 
बाकी के 364 दिन तो “कांग्रेस” और “आप” के चुनाव चिन्ह से होनी है….!!!
 
हा हा हा, हैप्पी करवा चौथ
---------------- 
3. 
 
पत्नी पति से : मैं कुछ सालों से करवा चौथ का व्रत नहीं रख रही हूं, फिर भी देख रही हूं आप पूरे स्वस्थ हैं।
 
पति- इसमें क्या है, मैं अपने स्वास्थ का खुद ख्याल रखता हूं और नियम से चलता हूं।
 
पत्नी- मुझे बेबकूफ मत समझो। साफ -साफ बताओ, कौन है वो चुड़ैल जो तुम्हारे लिये करवा चौथ का व्रत रखती है।
 
हा हा हा, हैप्पी करवा चौथ
---------------- 
4. 
चांद का भी कमाल है भाई... 
 
कुछ दिन पहले दिखा तो, लाखों बकरे हलाल हो गए
 
और आज दिखेगा तो... 
 
लाखो बकरों को एक साल की और जिंदगी दे जाऐगा
 
हा हा हा, हैप्पी करवा चौथ
---------------- 
5. 
करवा चौथ पर विशेष ऑफर
 
करवा चौथ का व्रत रखने वाली सभी महिलाओं को गोल-गप्पे बिलकुल मुफ्त !
 
शर्ते लागू :
 
ऑफर केवल चन्द्रमा के निकलने से पहले तक.... 
 
हा हा हा, हैप्पी करवा चौथ
---------------- 
6. 
जो अमृत पीते हैं उन्हें देव और जो विष पीते हैं उन्हें ‘महादेव’ कहते है। 
 
लेकिन विष पीकर भी जो अमृत जैसा मुंह बनाए उसे... 
 
‘पतिदेव’ कहते हैं। 
 
हा हा हा, हैप्पी करवा चौथ
----------------
समाप्त 

Show comments

क्या तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं अनुष्का शर्मा? मुंबई में विराट संग कीर्तन में दिखीं तो शुरू हुईं अटकलें

'ऐ दिल है मुश्किल' के 10 साल: करण जौहर बोले– फिल्म में कमियां थीं, लेकिन आज भी इसे ऐसे ही बनाता

'Shaque' की सक्सेस पार्टी में कैटफाइट या गलतफहमी? परिणीति चोपड़ा और जेनिफर विंगेट ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

रकुल प्रीत सिंह की मस्टर्ड येलो साड़ी ने लूटी महफिल, रॉयल ब्लाउज और गोल्ड झुमकों में दिखीं अप्सरा

‘रामायण’ के म्यूजिक पर एआर रहमान का बड़ा खुलासा, हैंस जिमर के साथ काम करने को लेकर कही ये बात

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख