ramcharitmanas

फनी जोक : परमल बाबा की कृपा लोटपोट कर देगी आपको

Updated: गुरुवार, 9 मार्च 2023 (09:22 IST)
परमल बाबा एक दिन दरबार में बैठे थे और भक्त अपनी दुख-भरी कहानियाँ सुनाकर बाबा से सलाह मांग रहे थे।
 
पल्टू:-"बाबा की जय हो।  
बाबा मुझे कोई रास्ता दिखाओ , मेरी शादी तय नहीं हो रही, आपकी शरण में आया हूँ ।"
 
परमल बाबा:-"आप काम क्या करते हो ?"
 
पल्टू:-" शादी होने के लिए कौनसा काम करना उचित रहेगा ? "
 
परमल बाबा:-" तुम मिठाई की दुकान खोल लो। "
 
पल्टू:-" बाबा, वो तो 25 सालों से खुली हुई है, मेरे पिताजी की मिठाई की ही दुकान है ।"
 
परमल बाबा:-" शनिवार को सुबह ९ बजे दुकान खोला करो ।"
 
पल्टू:-"शनि मंदिर के बगल में ही मेरी दुकान है और मैं रोज ९ बजे ही खोलता हूँ ।"
 
परमल बाबा:-" काले रंग के कुत्ते को मिठाई खिलाया करो ।"
 
पल्टू:-" मेरे घर दो काले कुत्ते ही है, टोनी और बंटी . सुबह शाम मिठाई खिलाता हूँ ।"
 
परमल बाबा:-" सोमवार को शिवमंदिर जाया करो ।"
 
पल्टू:-" मैं केवल सोमवार ही नहीं , रोज शिवमंदिर जाता हूँ। दर्शन के बगैर मैं खाने को छूता तक नहीं ।"
 
परमल बाबा:-" कितने भाई बहन हो ?"
 
पल्टू:-" बाबा आपके हिसाब से शादी तय होने के लिए कितने भाई बहन होने चाहिए ? "
 
परमल बाबा:-" दो भाई एक बहन होनी चाहिए । "
 
पल्टू:-"बाबा, मेरे असल में दो भाई एक बहन ही है । प्रकाश, दीपक और मीना । "
 
परमल बाबा:-" दान किया करो ।"
 
पल्टू:-"बाबा मैंने अनाथ आश्रम खोल रखा है, रोज दान करता हूँ ।"
 
परमल बाबा:- " एक बार बद्रीनाथ हो आओ।"
 
पल्टू:-" बाबा आप के हिसाब से शादी होने के लिए कितने बार बद्रीनाथ जाना जरुरी है ?"
 
परमल बाबा:- "जिंदगी में एक बार हो आओ ।"
 
पल्टू:-"मैं तीन बार जा चूका हूँ ।"
 
परमल बाबा:- "नीले रंग की शर्ट पहना करो ।"
 
पल्टू:- "बाबा मेरे पास सिर्फ नीले रंग के ही कुर्ते है , कल सारे धोने के लिए दिए हैं , वापस मिलेंगे तो सिर्फ वही पहनूंगा! "
 
बाबा शांत होकर जप करने लगते हैं:-इस नालायक को क्या बोलूं जो इसने नहीं किया हो
 
पल्टू:-" बाबा , एक बात कहूँ ?"
 
परमल बाबा:-"हां जरूर, बोलो बेटा जो बोलना है।"
 
पल्टू:-"मैं पहले से शादी शुदा हूँ, और तीन बच्चों का बाप भी हूँ
इधर से गुजर रहा था, सोचा तुम्हारे चटके करता चलूँ।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख