ganesh chaturthi
✕

दो जज का करारा जोक : तेज़ गाड़ी चलाने का केस

Updated: सोमवार, 19 जुलाई 2021 (06:59 IST)
दो ट्रेनी जजों को पुलिस ने तेज़ गाड़ी चलाने के जुर्म में पकड़ लिया.
 
चूंकि वे दोनों जज थे इसलिए जब उनका मामला अदालत में पहुंचा तो वरिष्ठ जज ने आदेश दिया कि वे एक दूसरे की सुनवाई खुद करें.... सुनवाई शुरू हुई…..
 
पहला जज, न्यायाधीश की कुर्सी पर बैठा और दूसरा कटघरे में खड़ा हुआ....दूसरे जज ने खामोशी से अपना अपराध स्वीकार कर लिया.....
 
न्यायाधीश की कुर्सी पर बैठे जज ने दूसरे जज पर 100 रुपए का जुर्माना लगाया और दुबारा ऐसी हरकत न करने की चेतावनी दी.
 
अब दूसरे जज की बारी थी…..
 
दूसरा जज न्यायाधीश की कुर्सी पर बैठा और पहला जज कटघरे में खड़ा हुआ....उसने भी चुपचाप अपना अपराध स्वीकार कर लिया....
 
न्यायाधीश की कुर्सी पर बैठे जज ने 10 हजार रुपये जुर्माना और एक महीने तक गाड़ी न चलाने की सजा सुनाई.....
 
यह सुनते ही कटघरे में खडा जज गुस्से से उबल पड़ा – “ये क्या बात हुई ? मैंने तुम्हें सिर्फ 100 रुपये जुर्माना और बिना कोई सजा दिए छोड़ दिया और तुम मेरे ऊपर 10 हजार का जुर्माना और गाड़ी चलाने पर पाबंदी भी लगा रहे हो ?”
 
न्यायाधीश की कुर्सी पर बैठे जज ने शांतिपूर्वक कहा – I Am Sorry My Friend.... लेकिन इस अदालत में आज ही 1 दिन में तेज़ गाड़ी चलाने का ये दूसरा केस है और ये स्थिति वाकई चिंताजनक है….. इस तरह की घटनाएं और न हों इसके लिए आखिर किसी न किसी को तो सख्ती करनी पड़ेगी न ?

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख