sundarkand
✕

शानदार इंदौरी चुटकुला : मेरे बच्चे को पोहा ‍किसने खिला दिया

Updated: बुधवार, 7 जून 2023 (09:24 IST)
भोत गंभीर चोट हो गई ये तो
 
इंदौर की बात है, कौन था पता नहीं
 
मैं सरकारी अस्पताल में अपने टेस्ट करवाने गया-फुरसत मिलने पर उधर मौजूद कैंन्टीन से पोहा और जलेबी खरीदी और मज़े से वहीं खड़े-खड़े खाना-पीना शुरू कर दिया- 
 
ऐन उसी वक़्त मेरी नज़र कुर्सी पर बैठे एक छोटे बच्चे पर पड़ी जो बड़ी हसरत से मुझे ही देख रहा था, मैंने इंसानी हमदर्दी में जल्दी से उस बच्चे के लिए भी पोहा और जलेबी खरीदी जो बच्चे ने बिना ना किए ले लिए और जल्दी-जल्दी खाने लगा।
 
बेचारा पता नहीं कब से भूखा होगा- ये सोचकर मैंने ऊपर वाले का शुक्र अदा किया जिसने मुझे एक भूखे को खाना खिलाने का मौका दिया।
 
इतनी देर में उस बच्चे की मां, जो उसकी पर्ची बनवाने के लिए खिड़की पर खड़ी थी, वापस आई और बच्चे को जलेबी का आखिरी टुकड़ा खाते देखा!!!
 
फिर अचानक पता नहीं उसे क्या हुआ कि वो दोनों हाथ उठा कर, जोर-जोर से चिल्लाने लगी जिसने उसके बच्चे को ये चीज़ें दी उसे गालियां देने लगी।
 
कह तो वो बहुत कुछ रही थी, मगर मैंने वहां से फरार होते हुए जो चंद बातें सुनीं वो ये थीं:-
 
कौन है वो "कमीना" जिसने मेरे बच्चे को पोहा खिला दिया, मैं 25 किलोमीटर दूर से किराया लगा कर उसके खाली पेट टेस्ट करवाने लाई थी... 
 
 
 दया करो मगर सोच समझकर इन्दौरी ऐबलो।

Show comments

क्या तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं अनुष्का शर्मा? मुंबई में विराट संग कीर्तन में दिखीं तो शुरू हुईं अटकलें

'ऐ दिल है मुश्किल' के 10 साल: करण जौहर बोले– फिल्म में कमियां थीं, लेकिन आज भी इसे ऐसे ही बनाता

'Shaque' की सक्सेस पार्टी में कैटफाइट या गलतफहमी? परिणीति चोपड़ा और जेनिफर विंगेट ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

रकुल प्रीत सिंह की मस्टर्ड येलो साड़ी ने लूटी महफिल, रॉयल ब्लाउज और गोल्ड झुमकों में दिखीं अप्सरा

‘रामायण’ के म्यूजिक पर एआर रहमान का बड़ा खुलासा, हैंस जिमर के साथ काम करने को लेकर कही ये बात

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख