Daily Horoscope
✕

Indori joke : corona time में लड्डू-बाफले पर शोध

Updated: मंगलवार, 8 जून 2021 (20:35 IST)
इन्दौर के एक युवा वैज्ञानिक ने चार दिन के गहन शोध तथा स्वयं पर किए प्रयोग से यह खोज की है कि चीनी वायरस के लिए प्रतिरोध क्षमता बढ़ाने में लड्डू-बाफले एकदम सही उपाय है।
 
अपना शोध पत्र पढ़ते हुए उन्होंने कहा कि सुबह जागने के बाद से दोपहर दो बजे तक तो  बाफला भक्त बाफला बनाने में व्यस्त रहता है और दो बजे भरपूर लड्डू बाफले सूतने के बाद शाम 7 सात बजे तक अजगर की तरह एक ही जगह पड़ा रहता है.. अब पहली बात तो ये है कि पूरा दिन बनाने खाने में व्यस्त रहेगा तो घर के बाहर निकल ही नहीं पाएगा तो सोशल डिस्टनसिंग अपने आप एकदम सौ टका होगा ही होगा .. तो संक्रमण फैल ही नहीं पाएगा.
 
दूसरी बात ये कि आधा बाफला खाने में ही दाल के साथ तीन नींबू  लगते हैं और नींबू से प्रतिरोध क्षमता हिंदी में बोले तो इमूनिटी बढ़ती है.....
 
देखा जाए तो नगर निगम को, बाफले का आटा/दाल/घी/नींबू (भर पल्ले) और कंडे की किट घर घर बाँटनी चाहिए ताकि लोगो को घर मे रखने के लिए पुलिस बल की ज़रूरत नहीं पड़ेगी, चाहे तो मास्क और सेनिटाइजर बाँटने वाले स्टॉल से बाफला किट बाँटने चाहिए ताकि लोग खुशी खुशी घर में रहें।
 
नेता लोग चाहें तो अपने विरोधियों के फोटो छपे कंडे बँटवा सकते हैं लोगों के बाफले सिकेंगे, विरोधियों के दिल जलेंगे, नेताजी के कलेजे में ठंडक पड़ेगी और चीनियों का फैलाया कोरोना निपटेगा, एक पंथ चार काज.
 
बोलो अन्नपूर्णा मैया की जय

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख