Daily Horoscope
✕

बहुत मस्त है यह चुटकुला : शादी की खुशहाली का राज जानकर आपको चक्कर आ जाएंगे

Updated: गुरुवार, 18 जुलाई 2019 (15:32 IST)
एक दंपत्ति ने शादी की 25वीं वर्षगांठ मनाई तो एक पत्रकार उनका साक्षात्कार लेने पहुंचा.. वे दंपत्ति अपने शांतिपूर्ण और सुखमय वैवाहिक जीवन के लिये प्रसिद्ध थे। उनके बीच कभी नाममात्र का भी तकरार नहीं हुआ था। लोग उनके इस सुखमय वैवाहिक जीवन का राज जानने को उत्सुक थे। 
 
पति ने बताया : हमारी शादी के फ़ौरन बाद हम हनीमून मनाने शिमला गए.. वहां हम लोगो ने घुड़सवारी की। मेरा घोड़ा बिल्कुल ठीक था, लेकिन मेरी पत्नी का घोड़ा थोड़ा नखरैल था.. उसने दौड़ते-दौड़ते अचानक मेरी पत्नी को गिरा दिया.. मेरी पत्नी उठी और घोड़े के पीठ पर हाथ फ़ेर कर कहा : "यह पहली बार है" और फ़िर उस पर सवार हो गयी.. 
 
थोड़ी दूर चलने के बाद घोड़े ने फ़िर उसे गिरा दिया.. पत्नी ने घोड़े से फ़िर कहा : "यह दूसरी बार है" और फ़िर उस पर सवार हो गयी.. 
 
लेकिन थोड़ी दूर जाकर घोड़े ने फ़िर उसे गिरा दिया.. अब की बार पत्नी ने कुछ नहीं कहा.. चुपचाप अपना पर्स खोला, पिस्तौल निकाली और घोड़े को गोली मार दी..
 
मुझे यह देखकर काफ़ी गुस्सा आया और मैं जोर से पत्नी पर चिल्लाया : "यह तुमने क्या किया, पागल हो गयी हो?" 
 
पत्नी ने मेरी तरफ़ देखा और कहा : "यह पहली बार है" और बस उसके बाद से हमारी ज़िंदगी सुख और शांति से चल रही है..

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख