ramcharitmanas
✕

आगे सुख तो पीछे दुख है : पत्नी और साली का लाजवाब चुटकुला

Updated: गुरुवार, 7 जुलाई 2022 (17:17 IST)
मेरा दोस्त उसकी पत्नी और साली को लेकर कार से कहीं जाने वाला था। 
कार में गाने सुनने के लिए मेरा pen drive ले गया। 
Pen drive में मैंने कल ही "सुख-दुःख" title  वाले कुछ गाने भर के रखा था।
कार वह चला रहा था। 
पत्नी पीछे बैठी। साली अगली सीट पर बैठी। 
म्यूज़िक चालू किया। 
पहला गाना बजा।
आगे सुख तो पीछे दुख है...   
पत्नी गुस्सा हो गई। 
"गाड़ी रोको" और कार से उतर गई। साली भी उतर गई।
 जैसे तैसे समझाया। पत्नी अगली सीट पर बैठी। साली पीछे की सीट पर बैठ गई। 
कार चली।
 तब तक गाना चेंज हो गया।
 आना जाना लगा रहेगा, दुःख आएगा, सुख जाएगा...
पत्नी फिर गुस्सा ! गाड़ी रूकवाई। 
गुस्से में खुद भी साली के साथ पिछली सीट पर बैठ गई। कार फिर चली।
 अगला गाना बजा।
 सुख दुख दोनों रहते जिसमें जीवन है वो गांव, कभी धूप तो कभी छांव...
पत्नी अब गुस्से में पति को भला बुरा सुनाने लगी। जान बूझ कर ऐसे गाने बजा रहे हो, मुझे चिढ़ाने के लिए। 
गुस्से में साली को फिर अगली सीट पर भेज दिया।
आगे बढ़े। 
अगला गाना आया।
राही मनवा दुख की चिंता क्यों सताती है दुख तो अपना साथी है, सुख है एक छांव ढलती, आती है जाती है....
अब तो पत्नी बिफर गई। चौक पर बड़बड़ाते हुए कार से उतर कर एक रोड पर मुड़ गई। 
माहौल बिगड़ता देख साली भी कार से उतर कर दूसरी रोड पर पैदल चली गईं। 
ड्राइविंग सीट पर बैठा बंदा सोचने लगा, पत्नी को मनाने इधर जाऊं या साली को मनाने उधर जाऊं ?
तब तक अगला गाना शुरू हो गया।
संसार है एक नदिया, सुख दुख दो किनारे हैं, ना जाने कहां जाएं हम बहते धारे हैं...
 

Show comments

Daler Mehndi Controversy: नशे के आरोप पर अनुपम खेर ने मंत्री को लताड़ा, बॉलीवुड सितारे उतरे समर्थन में

सिनेमाघरों में 23 अक्टूबर का महासंग्राम: जब एक साथ टकराएंगी रोमांस, खेल और हॉरर की 10 फिल्में

पहला प्यार दूसरी बार मूवी प्रिव्यू: दोस्ती, ड्रामा और दिल का री-यूनियन

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क का खुलासा, दो महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद अलर्ट पर बॉलीवुड, सलमान-अक्षय के घरों में बुलेटप्रूफ ग्लास लगाने का काम शुरू

सभी देखें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख