biodatamaker
✕

Husband and Wife Joke : मैं तुम्हारे लिए सब कुछ करने के लिए तैयार हूं

Updated: बुधवार, 17 अगस्त 2022 (15:30 IST)
पति- कोई काम हो तो बताओ, मैं कर दूंगा।
 
पत्नी - पूजा करो।
 
पति - मैं पूजा नहीं करूँगा।
 
पत्नी - ठीक है, बेडशीट बदल दो।
 
पति - अच्छी तो है, उसे क्यों बदलना?
 
पत्नी - फल काटो।
 
पति: मैं उस ख़राब चाकू से टमाटर नहीं काट सकता । क्या तुम चाहती हो कि मैं उससे तरबूज काटूं? तुम मुझसे कितनी उम्मीद करती हो?
 
पत्नी - चाय बनाओ।
 
पति: ओहो, तुम्हे तो पता है मेरा दिन तुम्हारी चाय के बिना शुरू नहीं होता।
 
पत्नी - अच्छा तो तुम मशीन में कपड़े डाल दो, तब तक मैं चाय बनाती हूँ।
 
पति - अब मुझे कैसे पता चलेगा कि कौनसे कपड़े धोने हैं यार .. तुम ही देखो!
 
पत्नी - ठीक है। बर्तन जगह पर रखो।
 
पति: अगर मैं बर्तन रख दूँ तो जब तुम्हे वो चाहिए, तब तो मिलेगा नही। अच्छा होगा तुम ही उन्हें याद से रख लो।
 
पत्नी - फर्नीचर साफ कर दो ।
 
पति - साफ ही तो है! तुम्हें ना, खाली काम करने की बहुत आदत है। पहले से ही इतने काम है, तो उन्हें साझा किया जाना चाहिए। इतने प्यार से पूछ रहा हूँ तो बताओ, तुम्हारा काम हल्का करने में मैं कैसे तुम्हारी सहायता कर सकता हूँ।
 
पत्नी: फिर अब क्या करना चाहते हो?
 
पति - तुम ऐसी टेढ़ी बात क्यों कर रही हो? मैं तुम्हारे लिए सब कुछ करने के लिए तैयार हूं।
 
पत्नी - टेढ़ेपन की कोई बात नहीं है, लेकिन अब मेरे पास कोई काम बचा ही नहीं है।
 
पति- वही तो मैं कहता हूं। हम दोनों एक साथ मिल कर सभी काम करते हैं इसलिए तो तुम अपना सारा काम आसानी से निपटा लेती हो। 

Show comments

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले नाबालिग के पिता ने खोले राज, बताया 2 महीने से घर नहीं आया था बेटा

करण जौहर ने किया बड़ा धमाका, Student of the Year अब बनेगी डार्क थ्रिलर, शनाया कपूर का खौफनाक फर्स्ट लुक आया सामने

Street Fighter Review: गेमिंग की दुनिया से बड़े पर्दे तक का रोमांच, Ryu-Ken की बेमिसाल बॉन्डिंग और Dhalsim के रोल में Vidyut Jammwal की शानदार मौजूदगी

कुकू कोहली के निधन के 2 महीने बाद काम पर लौटीं अरुणा ईरानी, वीडियो शेयर कर फैंस को कहा शुक्रिया

Bigg Boss 20: अमन गांधी का एविक्शन, हाथापाई के बाद नकुल धुल भी शो से बाहर

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख