Hanuman Chalisa

सुबह-सुबह नींद खुल जाए तो : पतियों को काम की सलाह

यदि आप पति हो और कभी एकदम सुबह 4.00 बजे जाग जाओ और चाय पीने की इच्छा हो जाए, जो कि स्वाभाविक है तो आप सोचेंगे कि चाय खुद ही बनाऊं या प्रिय अर्द्धांगिनी को जगाने का दुःसाहस करूं?
 
दोनों ही स्थितियों में आपको निम्नलिखित भयंकर परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है और आप कुछ भी करो, आपको चार बातें तो सुननी ही हैं, जो ‌कि वास्तव में 40-50 से कम नहीं होती हैं।
 
● पहली परिस्थिति : आपने खुद ही चाय बनाई।
 
आपने यदि खुद चाय बना ली तो सुबह-सुबह ब्रह्म मुहूर्त में 8 बजे जब भार्या जागेगी तब आपको सुनना ही है- क्या ज़रूरत थी खुद बनाने की, मुझे जगा देते। पूरी पतीली जलाकर रख दी और वह दूध की पतीली थी। चाय वाली नीचे रखी है दाल भरकर।
 
विश्लेषण : चाय खुद बनाने से पत्नी दुखी हुई, शर्मिंदा हुई, अपने अधिकार क्षेत्र में घुसपैठ से भयाक्रांत हुई या कुछ और। आप कभी भी समझ नहीं पाएंगे। दूसरा ये कि दूध की पतीली में चाय बनाना तो गुनाह है, लेकिन चाय की पतीली में दाल भरकर रखी जा सकती है।
 
● दूसरी परिस्थिति : आपने पत्नी को चाय बनाने के लिए जगा दिया।
 
यदि आपने गलती से भी पत्नी को जगा दिया तो आप सुनने के लिए तैयार रहिए। ‌मेरी तो किस्मत ही खराब है। एक काम नहीं आता इस आदमी को। पिताजी ने जाने क्या देखा था। आधी रात को चाय चाहिए इन्हें। अभी-अभी तो पीठ सीधी ही की थी। बस आंख लगी ही थी और इनकी फरमाइशें हैं कि खत्म ही नहीं हो रही हैं। दिन देखते हैं, न रात। चाय बनकर, पीकर खत्म भी हो जाएगी पर 'श्लोक-सरिता' का प्रवाह अनवरत व अविरल चलता ही रहेगा।
 
● तीसरी परिस्थिति : एक अन्य विचित्र परिस्थिति।
 
यदि आप चाय खुद बना रहे हैं और शकर के डिब्बे में शकर आधा चम्मच बची है तो आपके दिमाग में विचार आएगा ही कि बड़े डिब्बे से निकालकर इसमें टॉपअप कर देता हूं। यदि आपने ऐसा किया तो पता है क्या सुनोगे?
 
शायद आप सोच रहे होंगे कि आपने बहुत शाबाशी वाला काम किया। नहीं, बल्कि आपको शर्तिया ये सुनना पड़ेगा- किसने कहा था शकर निकालने को? मुझे वह डिब्बा आज मंजवाना था।
 
निष्कर्ष : संसार में पत्नी की नजरों में पति नाम का जो जीव होता है, उसमें अकल का बिलकुल ही अभाव होता है। सर्वगुण संपन्न तो उसके पापा होते हैं और या फिर जीजाजी? इसलिए सभी पतियों को मेरी सलाह है कि कभी सुबह-सुबह नींद खुल जाए तो वापस मुंह ढांपकर सो जाएं, उसी में भलाई है।
 

Show comments

अहान पांडे से लक्ष्य तक, बॉलीवुड की प्रेम कहानियों को जिंदा रखने वाले नए दौर के रोमांटिक हीरो

'भूल भुलैया 4' की चर्चा के बीच कार्तिक आर्यन की 5 बड़ी अपकमिंग फिल्में, हर जॉनर में करेंगे धमाका

'मिर्जापुर: द मूवी' को क्या मिलेगा 'A' सर्टिफिकेट? निर्देशक गुरमीत सिंह ने बताई पूरी वजह

'आर्यभट्ट का जीरो' का टीजर रिलीज, फैमिली, प्यार और संघर्ष के बीच सम्मान की तलाश में दिखे हिमांश कोहली

खुशाली कुमार की 'दुल्हनिया ले आएगी' का ट्रेलर रिलीज, फिल्म में दिखेगा शादी और कॉमेडी का अनोखा स्वयंवर

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख