sundarkand
✕

कौन सा पति खरीदूं..: यह चुटकुला नहीं है पर चुटकुले से कम भी नहीं है

Updated: शुक्रवार, 3 सितम्बर 2021 (06:54 IST)
शहर के बाज़ार में एक बड़ी दुकान खुली जिस पर लिखा था - यहां आप पति ख़रीद सकती हैं। 
 
”
देखते ही देखते औरतों का एक हुजूम वहां जमा होने लगा। सभी दुकान में दाख़िल होने के लिए बेचैन थी, लंबी क़तारें लग गई। दुकान के मैन गेट पर लिखा था -
पति ख़रीदने के लिए निम्न शर्ते लागू। इस दुकान में कोई भी औरत सिर्फ एक बार ही दाख़िल हो सकती है, आधार कार्ड लाना आवश्यक है। 
 
दुकान की 6 मंज़िलें हैं, और प्रत्येक मंजिल पर पतियों के प्रकार के बारे में लिखा है.... ख़रीदार औरत किसी भी मंजिल से अपना पति चुन सकती है....
लेकिन एक बार ऊपर जाने के बाद दोबारा नीचे नहीं आ सकती, सिवाय बाहर जाने के...
 
एक खुबसूरत लड़की को दूकान में दाख़िल होने का मौक़ा मिला...
पहली मंजिल के दरवाज़े पर लिखा था - इस मंजिल के पति अच्छे रोज़गार वाले हैं और नेक हैं। लड़की आगे बढ़ी ..
दूसरी मंजिल पर लिखा था - इस मंजिल के पति अच्छे रोज़गार वाले हैं, नेक हैं और बच्चों को पसंद करते हैं...
 
लड़की फिर आगे बढ़ी ...
तीसरी मंजिल के दरवाजे पर लिखा था -इस मंजिल के पति अच्छे रोज़गार वाले है, नेक हैं और खुबसूरत भी है.”
 
यह पढ़कर लड़की कुछ देर के लिए रुक गई मगर यह सोचकर कि चलो ऊपर की मंजिल पर भी जाकर देखते हैं,  वह आगे बढ़ी...
चौथी मंजिल के दरवाज़े पर लिखा था - “इस मंजिल के पति अच्छे रोज़गार वाले है, नेक है, खुबसूरत भी है और घर के कामों में मदद भी करते है.”
 
यह पढ़कर लड़की को चक्कर आने लगे और सोचने लगी “क्या ऐसे पति अब भी इस दुनिया में होते हैं?
यहीं से एक पति ख़रीद लेती हूं..लेकिन दिल ना माना तो एक और मंजिल ऊपर चली गई...
पांचवीं मंजिल पर लिखा था - “इस मंजिल के पति अच्छे रोज़गार वाले हैं, नेक हैं और खुबसूरत हैं, घर के कामों में मदद करते हैं और अपनी बीबियों से प्यार करते है.”
 
अब इसकी अक़ल जवाब देने लगी वो सोचने लगी इससे बेहतर  और भला क्या हो सकता है? मगर फिर भी उसका दिल नहीं माना और आखरी मंजिल की तरफ क़दम बढाने लगी...
आखरी मंजिल के दरवाज़े पर लिखा था  - आप इस मंजिल पर आने वाली 3339 वीं औरत है, इस मंजिल पर कोई भी पति नहीं है, ये मंजिल सिर्फ इसलिए बनाई गई है ताकि इस बात का सबूत सुप्रीम कोर्ट को दिया जा सके कि महिलाओं को पूर्णत संतुष्ट करना नामुमकिन है। हमारे स्टोर पर आने का धन्यवाद! बगल में सी‍ढ़ियां है जो बाहर की तरफ जाती है !!
 

Show comments

'चार यार' से पहले इन 8 आइकॉनिक फ्रेंड ग्रुप्स ने जीता दिल, ये जवानी है दीवानी से फुकरे तक दोस्ती के यादगार किस्से

'घूसखोर पंडत' का नाम बदलकर हुआ 'गजब रात', मनोज बाजपेयी की फिल्म का ट्रेलर रिलीज, जानें कब और कहां रिलीज होगी फिल्म

नाना पाटेकर ने अमिताभ बच्चन से 1 रुपए ज्यादा फीस लेकर मचाई थी हलचल, कमलेश सावंत ने सुनाया ‘कोहराम’ का किस्सा

करण जौहर ने माना संजय लीला भंसाली को खुद से बेहतर, क्राफ्ट और एक्जीक्यूशन की तारीफ की

सलमान खान ने की रणवीर सिंह की तारीफ, ‘धुरंधर’ में उनके अभिनय को बताया शानदार

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख