biodatamaker
✕

रामू अपने मालिक की व्हिस्की चुरा लेता था, मालिक ने ऐसे पकड़ी चोरी

Updated: बुधवार, 27 मार्च 2019 (17:10 IST)
रामू अपने मालिक की व्हिस्की की बोतल से एक दो पैग चुराकर पी लेता था और फिर उतना ही पानी बोतल में मिला देता था। यह उसकी आदत बन गई थी।
 
मालिक को उस पर शक था, एक दिन मालिक अपनी पत्नी के साथ ड्राइंग रूम में बैठा था, उसने वहीं से अपने नौकर रामू को जोर से आवाज लगाई, जो किचन में खाना बना रहा था।
 
मालिक (चिल्लाकर) : "रामू !"
 
रामू (किचन से) : "हां मालिक?"
 
मालिक : "मेरी बोतल से किसने व्हिस्की निकालकर पी, और फिर पानी मिला दिया है? किचन से कोई जवाब नहीं मिला।
 
मालिक ने फिर अपना प्रश्न दोहराया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
 
मालिक बेहद गुस्से में किचन में पहुंचा, और रामू पर चिल्लाया : "ये क्या हो रहा है?
 
मैंने जब तेरा नाम लिया तो तूने जवाब दिया, लेकिन जब मैंने फिर कुछ पूछा, तो तू जवाब नहीं दे रहा। क्यों??
 
रामू : "वो एसा है मालिक, कि, इस किचन में सिर्फ नाम ही सुनाई देता है, और कुछ नहीं।"
 
मालिक : "ये कैसे संभव है? ....ठीक है, मैं तुझे गलत साबित करता हूं। तू जा और ड्राइंग रूम में मालकिन के पास जाकर मुझे आवाज लगा, और फिर कुछ और भी पूछ। मैं यहां किचन में सुनता हूं।
 
रामू ड्राइंग रूम में मालकिन के पास गया और वहां से मालिक को पुकारा : "मालिक!"
 
मालिक (किचन से) : "हां रामू ?"
 
रामू : "अपने घर की नौकरानी को मोबाइल किसने दिलाया?" किचन से कोई जवाब नहीं मिला।
 
रामू ने अगला प्रश्न किया : और फिर नौकरानी के साथ लांग ड्राइव पर कौन गया था? कोई जवाब नहीं।
 
मालिक किचन से ड्राइंग रूम में आया और बोला :तू सही बोल रहा है रामू।
 
अगर कोई किचन में हो, तो उसे पुकारा गया अपना नाम ही बस सुनाई देता है, और कुछ नहीं। 
अजब चमत्कार है भाई..!!

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल