Daily Horoscope
✕

गांव की दुल्हन ने सीखी अंग्रेजी भाषा, गाड़ी अटक गई C पर : मस्त जोक

Updated: रविवार, 10 अक्टूबर 2021 (10:21 IST)
गांव की नई नवेली दुल्हन अपने पति से अंग्रेजी भाषा सीख रही थी, लेकिन अभी तक वो 'C' अक्षर पर ही अटकी हुई है...क्योंकि, उसकी समझ में नहीं आ रहा कि 'C' को कभी 'च' तो कभी 'क' तो कभी 'स' क्यूं बोला जाता है? 
 
एक दिन वो अपने पति से बोली, आपको पता है,
 
चलचत्ता के चुली भी च्रिचेट खेलते हैं... 
 
पति ने यह सुनकर उसे प्यार से समझाया
 
, यहां 'C' को 
 
"च" नहीं "क" बोलेंगे।
 
इसे ऐसे कहेंगे, "कलकत्ता के कुली भी क्रिकेट खेलते हैं।
 
 
"पत्नी पुनः बोली "वह कुन्नीलाल कोपड़ा तो केयरमैन है न?
 
"पति उसे फिर से समझाते हुए बोला, "यहां "C" को "क" नहीं "च" बोलेंगे।
 
जैसे, चुन्नीलाल चोपड़ा तो चेयरमैन है न...  
 
थोड़ी देर मौन रहने के बाद पत्नी फिर बोली,"आपका चोट, चैप दोनों चॉटन का है न ?
 
"पति अब थोड़ा झुंझलाते हुए तेज आवाज में बोला, अरे तुम समझती क्यूं नहीं, यहां 'C' को "च" नहीं "क" बोलेंगे...ऐसे, आपका कोट, कैप दोनों कॉटन का है न. .. 
 
पत्नी फिर बोली - अच्छा बताओ, "कंडीगढ़ में कंबल किनारे कर्क है? 
 
"अब पति को गुस्सा आ गया और वो बोला, "बेवकुफ, यहां "C" को "क" नहीं "च" बोलेंगे।
 
जैसे - चंडीगढ़ में चंबल किनारे चर्च है न
 
पत्नी सहमते हुए 
 
धीमे स्वर में बोली," 
 
और वो चरंट लगने से चंडक्टर और च्लर्क मर गए क्या?
 
 
पति अपना बाल नोचते हुए बोला," अरी मूरख, यहां 'C' को "च" नहीं "क" कहेंगे...
 
करंट लगने से कंडक्टर और क्लर्क मर गए क्या?
 
इस पर पत्नी 
 
धीमे से बोली," अजी आप गुस्सा क्यों हो रहे हो... इधर टीवी पर देखो-देखो...
 
"केंटीमिटर का केल और किमेंट कितना मजबूत है...
 
"पति अपना पेशेंस खोते हुए जोर से बोला, "अब तुम आगे कुछ और बोलना बंद करो वरना मैं पगला जाऊंगा।"
 
ये अभी जो तुम बोली यहां 'C' को "क" नहीं "स" कहेंगे - 
 
सेंटीमीटर, सेल और सीमेंट
 
हां जी पत्नी बड़बड़ाते बोली, 
 
"इस "C" से मेरा भी सिर दर्द करने लगा है।
 
और अब मैं जाकर चेक खाऊंगी, 
उसके बाद चोक पियूंगी फिर 
चॉफी के साथ चैप्सूल खाकर सोऊंगी
 
तब जाकर चैन आएगा।
 
उधर जाते-जाते पति भी बड़बड़ाता हुआ बाहर निकला..तुम केक खाओ, पर मेरा सिर न खाओ..
 
तुम कोक पियो या कॉफी, पर मेरा खून न पिओ..
 
तुम कैप्सूल निगलो, पर मेरा चैन न निगलो..
 
सिर के बाल पकड़ पति ने निर्णय कर लिया कि अंग्रेजी में बहुत कमियां हैं ये निहायत मूर्खों की भाषा है और 
ये सिर्फ हिन्दुस्तानियों को मूर्ख बनाने के लिए बनाई है। हमारी मातृभाषा हिन्दी ही सबसे अच्छी है....

Show comments

Jailer 2: 'भगवान दादा' का वो नन्हा बच्चा अब 'रॉडी' बनकर लौटा, 40 साल बाद पर्दे पर साथ दिखे रजनीकांत और रितिक रोशन

विदेश में रणबीर कपूर की 'रामायण' को मिली PG-13 रेटिंग, युद्ध और एक्शन सीन देखकर उड़ जाएंगे होश!

प्रदर्शन में शामिल होने पर इमरान खान को मिला देश छोड़ने का नोटिस, बॉम्बे हाईकोर्ट का खटखटाएंगे दरवाजा

करीना कपूर के रॉयल रेड लुक ने मचाई सनसनी, बांधनी सूट में बेबो का दिलकश अंदाज वायरल

'चार यार' से पहले इन 8 आइकॉनिक फ्रेंड ग्रुप्स ने जीता दिल, ये जवानी है दीवानी से फुकरे तक दोस्ती के यादगार किस्से

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख