sundarkand
✕

प्राइवेट हॉस्पिटल का करारा जोक सन्न कर देगा आपको

Updated: बुधवार, 2 जून 2021 (19:54 IST)
एक भारतीय ने जॉब छोड़कर कनाडा के 1 बड़े डिपार्टमेंटल स्टोर में सेल्समेन की नौकरी ज्वाइन की।
 
बॉस ने पूछा:- कुछ तज़ुर्बा है?
 
 उसने कहा कि हाँ थोड़ा बहुत है 
 
पहले दिन उस भारतीय ने पूरा मन लगाकर काम किया।
 
शाम के 6 बजे बॉस ने पूछा:- आज पहले दिन तुमने कितने सेल किए?
 
भारतीय ने कहा कि सर मैंने 1 सेल किया।
 
 बॉस चौंककर बोले:- क्या मात्र 1 ही सेल।
 
सामान्यत: यहाँ कार्य करने वाले हर सेल्समेन 20 से 30 सेल रोज़ाना करते हैं। अच्छा ये बताओ तुमने कितने रुपये का सेल किया।
 
93300 डॉलर । भारतीय बोला।
 
क्या! 
 
लेकिन तुमने यह कैसे किया? आश्चर्यजनक रूप से बॉस ने पूछा।
 
भारतीय ने कहा:- 1 व्यक्ति आया और मैंने उसे एक छोटा मछली पकड़ने का हुक बेचा।
 
फिर एक मझोला और फिर अंततः एक बड़ा हुक बेचा। फिर उसे मैंने 1 बड़ी फिशिंग रॉड और कुछ फिशिंग गियर बेचे।
 
फिर मैंने उससे पूछा कि तुम कहाँ मछली पकड़ोगे और उसने कहा कि वह कोस्टल एरिया में पकड़ेगा। 
 
तब मैंने कहा कि इसके लिए 1 नाव की ज़रूरत पड़ेगी। अतः मैं उसे नीचे बोट डिपार्टमेंट में ले गया और उसे 20 फीट की डबल इंजन वाली स्कूनर बोट बेच दी। 
 
जब उसने कहा कि यह बोट उसकी वोल्कस वेगन में नहीं आएगी।
 
तब मैं उसे अपने ऑटो मोबाइल सेक्शन में ले गया और उसे बोट केरी करने के लिए नई डीलक्स 4 × 4 ब्लेज़र बेचीं। और जब मैंने उसे पूछा कि तुम मछली पकड़ते वक़्त कहाँ रहोगे। उसने कुछ प्लान नहीं किया था। तो मैं उसे कैम्पिंग सेक्शन में ले गया और उसे six sleeper camper tent बेच दिया।
 
और तब उसने कहा कि उसने जब इतना सब कुछ ले ही लिया है तो 200 डॉलर की ग्रासरी और बियर के 2 केस भी लेगा।
 
अब बॉस 2 कदम पीछे हटा और बेहद ही भौचक्के अंदाज़ में पूछने लगा:- तुमने इतना सब उस आदमी को बेच दिया जो केवल 1 fish hook खरीदने आया था?
 
"NO, SIR,"
वह तो केवल सरदर्द दूर करने की 1 टेबलेट लेने आया था। मैंने उसे समझाया कि मछली पकड़ना सरदर्द दूर करने का सबसे अच्छा उपाय है।
 
बॉस:- तुमने इसके पहले भारत में कहा काम किया था?
 
भारतीय :- जी मैं प्राइवेट हॉस्पिटल में डॉक्टर था घबराहट की मामूली शिकायत पर हम लोग, मरीजों से पैथोलॉजी, ईको, ईसीजी, टीएमटी,सी टी स्केन,एक्सरे, एम आर आई इत्यादि टेस्ट करवाते हैं।
 
बॉस:- तुम मेरी कुर्सी पर बैठो। मैं इंडिया में ट्रेनिंग के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल ज्वाईन करने जा रहा हूँ।
 

Show comments

200 करोड़ के ठगी केस में नोरा फतेही को कोर्ट ने भेजा समन, इस दिन होना होगा पेश

शाहरुख खान के 'मन्नत' में अनिल कपूर ने की थी इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की शूटिंग, सालों बाद खोला राज

ऋषभ शेट्टी निभाएंगे शिवाजी महाराज का किरदार, भूषण कुमार ने किया मेगा प्रोजेक्ट 'द प्राइड ऑफ भारत' का ऐलान

'ईथा' का दमदार ट्रेलर रिलीज, लावणी कलाकार बनकर छाईं श्रद्धा कपूर

प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई 'मिर्जापुर: द मूवी', एक्सटेंडेड कट में दिखेंगे अनदेखे सीन

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख