ramcharitmanas
✕

पति-पत्नी का चटपटा चुटकुला: मेरी बीबी बहरी हो गई है

Updated: सोमवार, 6 सितम्बर 2021 (10:53 IST)
एक जिम्मेदार पति डॉक्टर के पास गया और कहा कि डॉक्टर साहब मेरी बीबी बहरी हो गयी है, मैं कमरे से आवाज़ लगाते रहता हूँ पर वो सुन नहीं पाती है ..!!
 
डॉक्टर : आप उन्हें यहाँ ले आइए !
 
पति : नहीं डॉक्टर साहब, मै उससे बहुत प्यार करता हूं और इस बारे में उसे कुछ भी नहीं बताना चाहता,आप कोई दवा दे दीजिये, जिसे मैं उसे बिना कुछ कहे खिला दूं....
 
डॉक्टर : ठीक है, पहले आप एक टेस्ट कीजिये …
आप 40 फ़ीट दूर से पूछिए – HOW ARE YOU…
यदि वो नहीं सुन पाए तो फिर 30 फ़ीट दूर से पूछिए…
फिर भी नहीं सुन पाए तो 20 फ़ीट …. फिर 10 फ़ीट…
 
तब आप आ के मुझसे मिलिएगा, उस हिसाब से मैं उनके लिए दवाई प्रिस्क्राइब करूँगा..!!
 
पति खुश हो कर रात को घर में जाता है, बीबी किचन में खाना बना रही होती है…
 
पति 40 फ़ीट से पूछता है…
मैडम, आज खाने में क्या बना रही हो ????
 
बीबी जवाब नहीं देती…
 
30 फ़ीट से, स्वीटी आज खाने में क्या बना है ????
कोई जवाब नहीं मिलता….
 
20 फ़ीट से, देवी जी, आज खाने में क्या बना है ????
नो रिस्पॉन्स…
 
10 फ़ीट से, सुनिये जी,  आज खाने में क्या है ????
 
फिर भी कोई जवाब नहीं तो पति एकदम से पीछे नज़दीक आकर
 
 उससे पूछता है…..
आज खाने में क्या है ?????
 
तब बेचारी पलट कर कहती है…….
 
5 बार तो बता चुकी हूँ ….
“आलू के पराठे बनाए हैं..!!”
 
 
 
अक्सर समस्या होती हमारे साथ है और हम ढूँढते दूसरे में हैं ।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख