sundarkand

Whatsapp व्रत कथा : ये जोक बहुत मजेदार है....

Updated: मंगलवार, 9 नवंबर 2021 (18:14 IST)
एक सुंदर शहर था। वहाँ एक सुंदर स्त्री रहती थी.... 
 
वह घरेलू परेशानियों से तंग और बच्चों की शिक्षा को लेकर बहुत परेशान रहती थी परंतु कड़ी मेहनत करती थी, 
जिम्मेदारी का बोझ, अकेलेपन से बीमार पड़ गई थी।
 
बीपी, शुगर ने शरीर में धर कर लिया था और हंसी, खुशी, आनंद सब गायब हो गया था।
 
फिर एक दिन एक सहेली ने उसे स्मार्टफोन उपहार में दिया।
 
उसने व्हाट्सएप से दोस्तों के साथ संवाद करना शुरू कर दिया।
 
कुछ ही दिनों में उसकी सारी रिपोर्ट सामान्य आ गई।
 
बैठे बैठे बी.पी. शक्कर सब नार्मल होने लगी वह आनंद से व्हाट्सएप व्रत की सफलता की कहानी सबको बताने लगी।
 
उसकी एक सहेली थी, उसने कहा मुझे भी बताओ, यह व्रत कैसे किया जाता है और इसके करने से क्या फल मिलता है। मैं भी यह व्रत करूंगी।
 
महिला ने कहा, हर सुबह उठने के साथ इस भगवान के दर्शन कर जीएम (Good Morning),जीएन (Good Night)का समय-समय पर जाप करना चाहिए।
 
समय-समय पर भगवान के दर्शन कर मन को शुद्ध करें।
 
एक ग्रुप के व्हाट्सएप मैसेज को पूरी भक्ति भावना से दूसरे ग्रुप में अर्पण करें।
 
गुस्सा नहीं करें, रुठें नहीं और अपना ग्रुप छोड़ें नहीं।
 
उस स्त्री ने पूरे भक्ति भाव से यह व्रत किया और उसे 4 महीने में ही आश्चर्यजनक रुप से फल मिला।
 
उसकी दूसरी सहेली ने इस कथा का अपमान  किया व मोबाइल फैंक दिया। उस पर मुसिबतों का पहाड़ टूट पड़ा। उसके बच्चे भी चिड़चिड़े होने लगे व उनका बी पी व शुगर लेवल भी बढ़ने लगा।
 
उस स्त्री को अपनी भूल का एहसास हुआ। उस स्त्री ने मोबाइल देवता से माफी मांगी और कहा हम मूर्ख हैं, अज्ञानी हैं हमें क्षमा कर दें। मोबाइल देवता ने दर्शन दिये व कहा, अपने और अपने बच्चों के एक एक नया मोबाइल जियो इन्टरनेट पैक के साथ दिलवाओ। उस स्त्री ने ऐसा ही किया। उसके घर में खुशियां लौट आईं।
 
इस व्रत को करने से  बीपी, शुगर को कम किया जा सकता है और आप इसे रोका भी जा सकता हैं
 
आपको भी यह व्रत भी रखना चाहिए, इसे ड्यूटी टाईम में भी किया जा सकता है।
 
हो सकता है कि भगवान आपको भी उन दोनों स्त्रियों की तरह फल दे।
 
जैसा फल उन दोनों स्त्रियों को मिला वैसा आपको भी मिले, सभी भाइयों और बहनों को यह व्रत करना चाहिए।
 
पढ़ने वाले को एक लाभ परंतु  फॉरवर्ड करने वाले को कई लाभ। !!
 
इति श्री व्हाट्सएपाए, फेसबुकये मोबाइले कथा....
 

Show comments

‘भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना’ से ‘फूलों का तारों का’ तक, राखी के ये गीत हैं अमर

बॉलीवुड में राखी का बदलता रंग: इन फिल्मों ने पर्दे पर दिखाई भाई-बहन के प्यार की गहराई

‘डोंट बी शाय’ का टीजर रिलीज, कॉलेज लाइफ और पहले प्यार की कहानी लेकर आ रही नई स्टारकास्ट

प्रभास के पिता बनकर 'सालार पार्ट 2 – शौर्यांग पर्वम' में एंट्री करेंगे बड़े स्टार, कहानी में होगा अहम रोल

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का टीजर रिलीज, रहस्यमयी दुनिया में दिखी पहली झलक

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख