biodatamaker

दोनों पायलट अंधे हैं : खतरनाक है चुटकुला

Updated: मंगलवार, 18 अगस्त 2020 (19:19 IST)
एक पर्वत श्रृंखला के ऊपर एक रनवे बनाया गया था। एक विमान, यात्रियों से भरा था। पायलट अभी तक नहीं आया था। अचानक यात्रियों ने हाथों में सफेद छड़ी लिए दो लोगों को आंखों पर काला चश्मा लगाए अंदर आते  देखा, जो कॉकपिट में चले गए। 
 
यात्री आपस में कहने लगे कि दोनों पायलट अंधे हैं। स्पीकर पर आवाज़ आई कि मैं पायलट सुरेश जहाज़ का कप्तान बोल रहा हूं, कप्तान रमेश मेरे साथ मेरे सह-पायलट हैं। यह सच है कि हम दोनों अंधे हैं। लेकिन जहाज़ के उन्नत उपकरण और हमारे व्यापक अनुभव को देखते हुए, चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। हम आसानी से जहाज़ उड़ा सकते हैं, हमने अनगिनत बार जहाज़ उड़ाया है। 
 
यात्रियों की चिंता थोड़ी कम हुई लेकिन फिर भी  सहमें हुवे थे। खैर, इंजन स्टार्ट  हुआ। विमान रनवे पर दौड़ने लगा। दोनों तरफ खाई थी। यात्री अपनी सांस रोक रहे थे। विमान दौड़ रहा था, दौड़ता रहा। सामने एक खाई भी थी। लेकिन विमान दौड़ता रहा। जैसे ही वे खाई के पास पहुंचे, यात्रियों की चीख़ें निकल गई। विमान ने फ्लाइंग गियर लगा दिया और हवा में उड़ गया है। 
 
*माइक खुला छोड़ दिया गया था*
 
को-पायलट की आवाज़ आई। वो पायलट को बता रहा था।
 
"उस्ताद जी ! अगर किसी दिन यात्रियों के चिल्लाने में देर हो जाए तो क्या होगा?"

Show comments

TVF की सुपरहिट 'फैमिली किराना स्टोर' की सीजन 2 के साथ वापसी, ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन आएगा पहला एपिसोड

रक्षाबंधन एड को लेकर चर्चा के बीच GIVA का बयान, कृति सेनन वाले विज्ञापन को सभी प्लेटफॉर्म से हटाया

'दायरा' का नया पोस्टर रिलीज, करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की जोड़ी ने बढ़ाया सस्पेंस

अक्षय खन्ना के शुक्राचार्य लुक ने मचाया तहलका, प्रभास और ऋषभ शेट्टी ने की 'महाकाली' की जमकर तारीफ

अमिताभ बच्चन को पसंद है जगजीत सिंह की ये गजल, KBC 18 में सुनाया दिल छू लेने वाला किस्सा

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख