dharma sangrah

यार, मैं भी फेल ही हो जाऊं : गांव की दो सहेलियों की बातचीत हंसा देगी आपको

Updated: मंगलवार, 25 फ़रवरी 2020 (14:51 IST)
गांव में दो सहेलियां 12वीं की परीक्षा देने जा रही हैं और आपस में बातें कर रही हैं।
 
शामली : गामली, तू तो बिलकुल भी पढ़ाई नहीं करती है।
 
गामली : छोड़ न यार, पास हुए तो फिर 13, 14, 15वीं की परीक्षा दो और फिर नौकरी वाला पति।
 
शामली : तो? बढ़िया तो है?
 
गामली : क्या बढ़िया है? 10 घंटों की नौकरी और तनख्वाह 25-30 हजार। फिर गुडगांव, बेंगलुरु, मुंबई, पूना जैसे बड़े शहरों में रहने जाओ। वहां किराए का घर होगा जिसमें आधी तनख्वाह चली जाएगी। खुद का घर चाहिए तो लोन लेकर 4-5 मंजिल ऊपर घर लो और एक गुफा जैसे बंद घर में रहो।
 
लोन चुकाने में 15-20 साल लगेंगे, न त्योहारों में छुट्टी न गर्मी में। सदा बीमारी का घर। स्वस्थ रहना हो तो ऑर्गेनिक के नाम पर 3-4 गुना कीमत देकर सामान खरीदो। और तू सारा जोड़-घटाव, गुणा-भाग कर ले, तेरी समझ में आ जाएगा।
 
दूसरी तरफ अगर परीक्षा में फेल हो गई तो पिता किसी अच्छी खेती वाले किसान से ब्याह कर देंगे। पैसे कम-ज्यादा तो होंगे लेकिन सारे अपने सगे होंगे, कोई टैक्स का लफड़ा नहीं। सारा कुछ ऑर्गेनिक उपजाएंगे, खुद की भैंस का दूध पीएंगे। बीमारी की कोई चिंता ही नहीं और सबसे बड़ी बात कि सास, ससुर, पति, बच्चे सब 24 घंटे साथ।
 
 
और उससे भी बड़ी बात-
 सारी सरकारें हमारे वोटों के चक्कर में हर election से पहले हमारा छक के लिया सारा लोन माफ कर देगी और उस लोन को चुकाएगा कौन, वही नौकरी वाला तुम्हारा पति (समाज का बैल)।
 
शामली : यार, मैं भी फेल ही हो जाऊं।
 
 
 
जनहित में जारी...।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख